खबर
Top News

जमीन का बड़ा जादूगर निकला सांवेर का पटवारी ललित सुनहरे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 4:20 pm
शेयर करें:
जमीन का बड़ा जादूगर निकला सांवेर का पटवारी ललित सुनहरे

बेटा करता है सारी डील, जमीन पर कब्जा करने वाले के पक्ष में करवा दिया नामांतरण, सदमे में जमीन मालिक हुए गुम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा नेता शुभम लोखंडे से पटवारी बनकर मिलने पहुचा पटवारी का बेटा।

जिलेभर में पटवारियों द्वारा आए दिन की जाने वाले जमीनों की हेराफेरी के किस्से सामने आते हैं, जिन पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन इंदौर जिले के सांवेर में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसमें पटवारी ने बिना जमीन मालिक को बताए दूसरे के पक्ष में न केवल जमीन की रजिस्ट्री करवा दी, बल्कि नामांतरण भी करा दिया।

इस दौरान जमीन मालिक को पटवारी ने डराया-धमकाया, जिसका नतीजा ये रहा कि वे सदमे में आकर कहीं चले गए, जो दो माह बाद लौटे। पीड़ित परिवार अब परेशान होकर दर-दर भटक रहा है। कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।

मामला सांवेर क्षेत्र के ग्राम मंडोट का है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय मदनलाल पटेल की गांव में ही डेढ़ बीघा जमीन थी, जिसके आसपास की जमीन सुरेश वाडकर निवासी अजनोद ने खरीद ली। चूंकि पटेल की जमीन इनके बीच में थी, इसलिए उसने पटेल पर दबाव बनाया कि वो अपनी जमीन उसे बेच दे।

ये बात 2013 की है, लेकिन पटेल नहीं माने। इस पर कई दिनों चले विवाद के बाद इस विवाद में पटवारी ललित सुनहरे की इंट्री हुई और उसने वाडकर के साथ मिलकर पटेल की जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण उसके नाम कर दिया। इसके बाद से लेकर अब तक पटेल परिवार अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ रहा है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा।

पुत्र जितेंद्र पटेल ने बताया कि वे कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाइन और नेताओं तक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई इंसाफ नहीं मिला। कोई अधिकारी उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।

तब 60 लाख की थी, आज डेढ़ करोड़ की है जमीन ... जमीन मालिक मदनलाल पटेल के पुत्र जितेंद्र पटेल बताते हैं कि जमीन को पटवारी ललित सुनहरे के साथ साठगांठ करके हड़पने से पूर्व सुरेश वाडकर ने उनसे संपर्क कर जमीन बेचने के लिए कहा था। उसने जमीन की कीमत 15 लाख रुपए लगाई थी, जबकि उसकी मूल कीमत 60 लाख रुपए की थी। आज ये जमीन डेढ़ करोड़ रुपए की हो गई है।

खाता नंबर ही नहीं लिखा था चेक पर...
पटेल बताते हैं कि उन्हें पटवारी ललित सुनहरे ने जमीन के बदले एक लाख रुपए का एक चेक भी दिया था, जिस पर किसी सत्यनारायण के हस्ताक्षर थे। खास बात ये कि चेक पर खाता नंबर ही नहीं लिखा था, जबकि बैंक द्वारा जारी की जाने वाले चेकबुक के हर चेक पर खाता नंबर छपा होता है। मामले में जब पटवारी ललित सुनहरे से बात की तो उसने सवाल सुनकर फोन काट दिया।

मामले को दिखवाऊंगा... मामले में सांवेर एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी ने कहा कि पटवारी ललित सुनहरे की कारगुजारियों की खबर मेरे पास नहीं है। आपने ध्यान दिलाया है तो तहकीकात करवाऊंगा। मामले को दिखवाऊंगा।

बेटा कई बार मेरी जगह चला जाता है
मामले की जानकारी विधायक रमेश मेंदोला के प्रतिनिधि शुभम लोखंडे को लगी तो उन्होंने पटवारी ललित सुनहरे को फोन लगाया और मिलने की बात कही, लेकिन जब वो सांवेर रोड पर वैष्णव प्रौद्योगिकी संस्थान के पास मिलने पहुंचे तो वहां पटवारी का बेटा बाइक नं. एमपी 09 एमके 8892 से आकर मिला, जिसने पटवारी बनकर बात की।

उसने जमीन के मामले में डील करने की कोशिश की, लेकिन जब उससे पूछा कि पटवारी के नाम पर वो कैसे बात कर सकता है तो वो हड़बड़ा गया और बोला कि पिताजी अस्पताल में हैं, इसलिए वो आया है। लोखंडे ने इस मुलाकात का वीडियो बनाया, जिसमें बेटा साफ तौर पर स्वीकार कर रहा है कि वो पिताजी के मामलों की डील करता है।

हर जगह वो ही जाता है और पैसों की बात करता है। बाद में जब पटवारी ललित सुनहरे से भी बात हुई तो उसने कहा कि बेटा कई बार उसकी जगह चला जाता है, वो डील भी कर लेता है। जब उससे पूछा गया कि क्या ये सही है? तो उसने बेफिक्री से जवाब दिया कि आपको जहां शिकायत करना हो जाकर कर दो। मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 15 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!