खरे का खोटा काम 50 करोड़ की जमीन 1.75 करोड़ में खरीदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रजिस्ट्रार कार्यालय के उपपंजीयक अरविंद खरे द्वारा ग्राम हुकमाखेड़ी में खरीदी गई जमीन का मामला गर्मा गया है। इसकी मूल कीमत 50 करोड़ रुपए की है जबकि उनके द्वारा 1.75 करोड़ में खरीदने दावा अदालत में टिक नहीं पाया और इसे खारिज कर दिया गया।
मामला 0.308 हेक्टेयर (लगभग 33,152 वर्ग फीट) जमीन का है, जिसका बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रुपए और गाइडलाइन मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस जमीन को लेकर खरे ने दावा किया था कि उन्होंने सुरेंद्रसिंह और सुरजीतसिंह अरनेजा से 1. 75 करोड़ में खरीदा है।
न्यायालय में प्रस्तुत अनुबंध पर गंभीर सवाल खड़े हुए। दस्तावेज में किसी प्रकार की तारीख अंकित नहीं थी, जबकि क्रेता का नाम बाद में हाथ से जोड़ा गया पाया गया। न्यायालय ने इसे विधिसम्मत विक्रय अनुबंध नहीं माना। खरे ने बताया था कि उन्होंने 1. 70 करोड़ विभिन्न तिथियों में भुगतान किए हैं और शेष 5 लाख रुपए देना बाकी है।
वहीं, अरनेजा बंधुओं ने इस अनुबंध को पूरी तरह फर्जी और बनावटी बताते हुए न्यायालय में चुनौती दी। 26 मार्च को न्यायाधीश वर्षा भाटी ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत दस्तावेज बिक्री का नहीं बल्कि उधार लेन-देन का प्रतीत होता है। साथ ही यह भी कहा गया कि एक शासकीय सेवक द्वारा इतनी बड़ी राशि का भुगतान किया जाना संदेह उत्पन्न करता है।
न्यायालय ने यह भी उल्लेख किया कि कथित विक्रय अनुबंध कहीं से भी पंजीकृत नहीं है और उसमें असत्य कथन तथा विभिन्न तिथियों में भुगतान का उल्लेख किया गया है। इन आधारों पर अरविंद खरे का निषेधाज्ञा वाद खारिज कर दिया गया।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!