खबर
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: किसानों को दी बड़ी राहत; इन योजनाओं को भी मिली मंजूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 2:15 pm
शेयर करें:
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, समान नागरिक संहिता (UCC) और सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने कैबिनेट निर्णयों की जानकारी दी।

किसानों को बड़ी राहत
कैबिनेट ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाले कृषि ऋण की पुनर्भुगतान अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। अब किसानों को ऋण चुकाने के लिए 365 दिन का समय मिलेगा। पहले रबी और खरीफ फसल ऋण को हर हाल में 31 मार्च तक चुकाना अनिवार्य था, लेकिन नई व्यवस्था में किसान जिस तारीख को ऋण लेगा, उसे अगले वर्ष उसी तारीख तक राशि लौटानी होगी।

उदाहरण के तौर पर यदि किसी किसान ने 1 अप्रैल या 10 अप्रैल को ऋण लिया है, तो उसे अगले वर्ष 1 अप्रैल या 10 अप्रैल तक भुगतान करना होगा। सरकार के अनुसार इस ब्याज अनुदान योजना पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर साल लगभग 880 करोड़ रुपये का व्यय करती हैं।

529 स्कूलों का होगा उन्नयन
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई स्कूल मैपिंग के आधार पर प्रदेश में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कैबिनेट ने 315 स्कूलों को हाईस्कूल में उन्नत करने। 214 स्कूलों को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नत करने की मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 635 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में शत-प्रतिशत छात्र प्रवेश सुनिश्चित करना है।

UCC पर मिले 9 लाख से ज्यादा सुझाव
मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के मसौदे को लेकर जनता से व्यापक सुझाव प्राप्त हुए हैं। सरकार के मुताबिक 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। लगभग 90 प्रतिशत सुझावों में UCC के समर्थन की बात सामने आई है।

अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं और विभिन्न धर्मगुरुओं से भी बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में 3.5 करोड़ से अधिक एसएमएस भेजे गए थे।

5 जुलाई तक तैयार होगा UCC का प्रारूप
सरकार ने बताया कि 30 जून तक सभी सुझावों को संकलित कर उनका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 5 जुलाई तक UCC का प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार कर लिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि इसे आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाए।

कन्यादान योजना और खाद्यान्न वितरण के लिए 5,365 करोड़ की मंजूरी
कैबिनेट ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना हेतु 1,740 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। खाद्यान्न वितरण योजना के लिए 3,580 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। कुल मिलाकर सरकार ने लगभग 5,365 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को जारी रखने की स्वीकृति प्रदान की है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 17 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 17 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 17 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 17 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 17 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 18 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 18 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 18 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 18 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 18 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 18 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 18 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 18 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!