खबर
Top News

कैलाश विजयवर्गीय की ‘बेबाक ब्रांडिंग’ या विवादों की रणनीति: संघ पर टिप्पणी के सियासी मायने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 6:06 pm
शेयर करें:
कैलाश विजयवर्गीय की ‘बेबाक ब्रांडिंग’ या विवादों की रणनीति

सत्ता, संगठन और नौकरशाही: विजयवर्गीय की ‘सीधी बात’ के पीछे की राजनीति

अधिकारी खुद को संघ का बताने लगे हैं- वाले बयान के बहाने प्रशासनिक निष्पक्षता पर उठते गंभीर सवाल

पारंपरिक कूटनीति से इतर तीखे और जोखिमभरे वक्तव्यों से बार-बार एजेंडा सेट करने की कवायद

क्या अपनी ही मुखर

शैली के दबाव में हैं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय राजनीति में कुछ नेता अपने पद से कम और अपने बयानों से अधिक सुर्खियां बटोरते हैं।

संगठन में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और इंदौर के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय इसी श्रेणी के अग्रिम पंक्ति के राजनेता हैं। उनके वक्तव्य अक्सर राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दे देते हैं।

जहां एक तरफ विपक्ष को आक्रामक होने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी तरफ उनकी अपनी ही पार्टी और वैचारिक परिवार के भीतर आत्ममंथन का दौर शुरू हो जाता है। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर दिए गए उनके बयान ने एक बार फिर इस बहस को गरमा दिया है कि क्या विजयवर्गीय की यह शैली एक बेबाक स्पष्टवादी नेता की पहचान है या फिर सुर्खियों में बने रहने की एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति? निश्चित ही अगले कुछ दिन उनका यह बयान सुर्खियों और चर्चाओं का विषय बनेगा।

ताजा बयान: संघ, सत्ता और नौकरशाही पर टिप्पणी
विजयवर्गीय ने अपने हालिया बयान में कहा कि सरकार बनने के बाद हर अधिकारी खुद को संघ का बताने लगा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि संघ में भीड़ तो बढ़ी है, लेकिन अच्छे लोगों की कमी होती जा रही है।

यह टिप्पणी इसलिए सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी या बनेगी, क्योंकि यह विपक्ष पर किया गया कोई पारंपरिक हमला नहीं था, बल्कि भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक संगठन (आरएसएस) के आंतरिक परिवेश की ओर इशारा करता हुआ एक आत्मचिंतन जैसा प्रतीत हुआ। राजनीतिक विश्लेषक इसे सत्ता, संगठन और नौकरशाही के बीच बदलते समीकरणों के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

प्रमुख बयानों पर एक नजर
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब विजयवर्गीय के बयानों ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचाई हो। पिछले कुछ वर्षों में उनके कई वक्तव्य राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और विवाद का केंद्र रहे हैं। ऐसे ही कुछ चर्चित बयान हैं-

लड़कियों के कपड़ों पर टिप्पणी
2023 में इंदौर के एक धार्मिक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा था कि कुछ लड़कियां गंदे कपड़े पहनती हैं। ऐसी लड़कियां उन्हें रामायण की पात्र शूर्पणखा जैसी लगती हैं। इस बयान पर देशभर में विवाद हुआ था।

ऐसे कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं
जून 2025 में उन्होंने कहा था कि उन्हें कम या रिवीलिंग कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं। वे ऐसी लड़कियों के साथ फोटो तक नहीं खिंचवाते। इस बयान पर भी राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। इंदौर के एक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि ‘लव जिहाद’ हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने की साजिश है। माताओं को बेटियों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। विपक्ष ने इस बयान पर भी आपत्ति जताई थी।

पत्रकार को ‘घंटा’ कहने पर घिरे थे...
सागर जिले के बीना में एक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा था कि ताजमहल मूल रूप से एक मंदिर था, जिसे बाद में मकबरे में बदला गया। इस बयान पर भी राजनीतिक बहस छिड़ गई थी।

इंदौर जल प्रदूषण मामले में सवाल पूछने पर उन्होंने एक पत्रकार को जवाब देते हुए आपत्तिजनक शब्द ‘घंटा’ का इस्तेमाल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी और बाद में सफाई भी देनी पड़ी।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ बहस के दौरान विजयवर्गीय ने औकात में रहो कहा था। विवाद बढ़ने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदन में खेद व्यक्त करना पड़ा।

कैलाश विजयवर्गीय की पूरी राजनीतिक यात्रा का मूल्यांकन करें, तो यह स्पष्ट होता है कि वे पारंपरिक या कूटनीतिक राजनीतिक भाषा की जगह सीधे, तीखे और जोखिमभरे वक्तव्यों को प्राथमिकता देते हैं।

समर्थकों का मानना है कि विजयवर्गीय एक ऐसे कद्दावर नेता हैं, जो बिना किसी लाग-लपेट या डर के सत्य को सामने रखते हैं। उनकी यह शैली उनकी बेबाक ब्रांडिंग को मजबूत करती है।

इसके विपरीत विरोधियों और आलोचकों का तर्क है कि उनके ये बयान अक्सर वास्तविक प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए होते हैं, जिससे अनावश्यक वैचारिक ध्रुवीकरण और विवाद पैदा होता है।

क्या बयानों से तय होगा भविष्य का एजेंडा?
राजनीति में कई बार नीतियां उतनी चर्चा में नहीं रहतीं, जितने नेताओं के बयान प्रभाव छोड़ जाते हैं। कैलाश विजयवर्गीय के मामले में यह बात पूरी तरह सटीक बैठती है। उनके वक्तव्य बार-बार यह प्रमाणित करते हैं कि वे केवल प्रशासनिक निर्णयों के भरोसे नहीं रहते, बल्कि अपनी सार्वजनिक अभिव्यक्ति से राजनीतिक एजेंडा सेट करने की क्षमता रखते हैं।

आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह मुखर और आक्रामक शैली उन्हें अपनी पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक लाभ दिलाती है या फिर लगातार उपजे ये विवाद उनकी छवि पर एक अतिरिक्त दबाव का निर्माण करेंगे।

बहरहाल, वर्तमान परिदृश्य में इतना तो तय है कि विजयवर्गीय भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा चेहरों में से हैं, जिनके बयान केवल समाचार बनकर शांत नहीं होते, बल्कि लंबे समय तक विश्लेषण का विषय बने रहते हैं।

संबंधित समाचार

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

6 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

8 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

13 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

17 minutes ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

23 minutes ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

24 minutes ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

33 minutes ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

37 minutes ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

39 minutes ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

43 minutes ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 1 hour ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 1 hour ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 2 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 2 hours ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 2 hours ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!