दाल पर उकेरे ज्योतिर्लिंग: दीक्षा का वर्ल्ड रिकॉर्ड;महज 22 मिनट में चने की दालों पर बनाई सूक्ष्म पेंटिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर उज्जैन की एक छात्रा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने उसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी। उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा दीक्षा कुशवाह ने मात्र 22 मिनट में 8 मिलीमीटर आकार की 12 चने की दालों पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की सूक्ष्म पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
ऋषि नगर निवासी दीक्षा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे उज्जैन शहर को गौरवान्वित किया है। इतनी छोटी सतह पर बारीकी से कलाकृति उकेरना आसान नहीं था, लेकिन दीक्षा ने अपनी मेहनत, धैर्य और एकाग्रता से इसे संभव कर दिखाया।
एक साल की मेहनत ने दिलाई पहचान
दीक्षा फ्रीगंज स्थित एक आर्ट क्लास में भी प्रशिक्षण लेती हैं। वहीं अन्य बच्चों को सूक्ष्म कला का अभ्यास करते देखकर उनकी रुचि इस विधा में बढ़ी। इसके बाद उन्होंने लगातार एक वर्ष तक मेहनत कर अपनी कला को निखारा और आखिरकार एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
22 मिनट में रचा कीर्तिमान
दीक्षा ने मात्र 22 मिनट में 12 अलग-अलग चने की दालों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की आकृतियां उकेरीं। 8 मिमी की छोटी-सी दाल पर इतनी सूक्ष्म और सटीक पेंटिंग बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता है। इसके लिए विशेष उपकरणों के साथ स्थिर हाथ, गहरी एकाग्रता और अद्भुत धैर्य की आवश्यकता होती है।
महाकाल और केदारनाथ दर्शन से मिली प्रेरणा
दीक्षा ने बताया कि उन्हें यह अनोखा कार्य करने की प्रेरणा केदारनाथ, बद्रीनाथ और बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मिली। इसके अलावा कॉलेज में कई विद्यार्थियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते देखकर उनके मन में भी कुछ अलग और विशेष करने का विचार आया।
उन्होंने कहा कि सबसे छोटे आकार में 12 ज्योतिर्लिंग बनाने की इच्छा और लगातार अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं होती।
शहर को दी नई पहचान
दीक्षा की इस उपलब्धि को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मान्यता प्रदान की है। उनकी सफलता युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि छोटे से छोटे माध्यम में भी बड़ी कला और बड़े सपने समाहित हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!