खबर
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक: हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में लंबे समय से सार्वजनिक होने का इंतजार कर रही न्यायिक जांच रिपोर्ट अब सामने आएगी।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को रिपोर्ट सार्वजनिक करने की अनुमति दे दी। रिपोर्ट को स्कैन कर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की बात सुनवाई के दौरान कही गई।

माना जा रहा है कि एक-दो दिन में रिपोर्ट वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकती है। मामले की सुनवाई जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की बेंच में हुई।

कई याचिकाओं में रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अधिवक्ता रितेश ईनानी, विभोर खंडेलवाल, मनीष यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं की ओर से मांग रखी गई थी। मुख्य याचिका अधिवक्ता रितेश ईनानी की ओर से दायर की गई थी।

सोमवार की सुनवाई में अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल, मनीष यादव और शोभित गुप्ता ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने के पक्ष में दलीलें रखीं।

उनका कहना था कि रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण याचिकाकर्ता आगे की सुनवाई में अपना पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख पा रहे हैं।

कोर्ट ने कहा- वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे रिपोर्ट
सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बिना मामले में आगे की सुनवाई करना मुश्किल है। याचिकाकर्ताओं को रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इस पर हाईकोर्ट की ओर से कहा गया कि रिपोर्ट को स्कैन कर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है, जिससे सभी याचिकाकर्ताओं को उसकी प्रति उपलब्ध हो सके।

600 पन्नों की रिपोर्ट में क्या है?
भागीरथपुरा जलकांड की जांच के लिए हाईकोर्ट ने जनवरी में सेवानिवृत्त जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया था। आयोग ने अगस्त में करीब 600 पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी थी।

रिपोर्ट में, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, टेंडर कमेटी और कुछ अधिकारियों को देरी और लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं महापौर और एमआईसी को लेकर रिपोर्ट में प्रतिकूल टिप्पणी नहीं किए जाने की बात सामने आई थी।

हालांकि रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद ही उसके पूरे निष्कर्ष और उसमें दर्ज टिप्पणियों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आएगी।

रिपोर्ट पर लगी रोक अब हटेगी
जांच आयोग की रिपोर्ट अगस्त में सौंपे जाने के बाद इसे सार्वजनिक किए जाने को लेकर रोक थी। सोमवार की सुनवाई में रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने की अनुमति दिए जाने के बाद अब इसे सार्वजनिक किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद भागीरथपुरा जलकांड में प्रशासनिक व्यवस्था, पानी की गुणवत्ता, जिम्मेदारी और कथित लापरवाही से जुड़े सवालों पर आगे की न्यायिक कार्यवाही में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

संबंधित समाचार

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

4 minutes ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

11 minutes ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

25 minutes ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

30 minutes ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

39 minutes ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 1 hour ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 1 hour ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 1 hour ago
अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद
Top News

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
फिर गहराने लगी पानी की किल्लत
Top News

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

about 1 hour ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

about 1 hour ago
शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द
Top News

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

about 1 hour ago
MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन
Top News

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

about 1 hour ago
टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट
Top News

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

about 1 hour ago
टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी
Top News

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

about 2 hours ago
2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान
Top News

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

about 2 hours ago
पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध
Top News

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

about 2 hours ago
ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया
Top News

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

about 2 hours ago
शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली
Top News

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

about 2 hours ago
कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता
Top News

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!