खबर
Top News

शहर में न्यायिक महाअधिवेशन आज से: सीजेआई; सुप्रीम कोर्ट जज और मुख्यंमंत्री की मौजूदगी में होगा बड़ा विमर्श

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 12:40 am
शेयर करें:
शहर में न्यायिक महाअधिवेशन आज से

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, प्रभावी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से इंदौर में 8 और 9 अगस्त को पश्चिम क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट एवं विभिन्न हाईकोर्ट के न्यायाधीश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, विधिक सेवा प्राधिकरणों के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी और देशभर के विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे।

यह सम्मेलन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय इनहेंसिंग एसेस टू जस्टिस रखा गया है।

इंदौर पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत, हुआ भव्य स्वागत
सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शुक्रवार रात इंदौर पहुंचे। देवी अहिल्या विमानतल पर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने उनका स्वागत किया। महापौर ने कहा कि देश के मुख्य न्यायाधीश का इंदौर आगमन शहर के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

वहीं, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर के अध्यक्ष मनीष यादव ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं और हाईकोर्ट में लंबित न्यायाधीशों की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई।

सीजेआई करेंगे सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन
सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के संरक्षक-प्रमुख न्यायमूर्ति सूर्यकांत करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन, सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आनंद पाठक, पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

'द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस' प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र
सम्मेलन के पहले दिन 8 अगस्त को द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस प्रदर्शनी का ओरियन हॉल, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर सुबह 11.30 बजे उद्घाटन किया जाएगा।

यह प्रदर्शनी नवाचार, समावेशन और परिवर्तनकारी विधिक सेवाओं पर आधारित होगी और आम नागरिकों तक न्याय की पहुंच को बेहतर बनाने के नए मॉडल प्रस्तुत करेगी।

मध्यस्थता और सामुदायिक समाधान पर होगा मंथन
दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक सम्मेलन का पहला तकनीकी सत्र आयोजित होगा। इसका विषय "अदालतों से आगे मध्यस्थता: संवाद, सामुदायिक समाधान और समावेशी भागीदारी की संस्कृति का निर्माण" होगा। इस सत्र की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति मनमोहन करेंगे, जबकि न्यायमूर्ति शील नागू सह-अध्यक्ष रहेंगे।

प्रमुख वक्ता
न्यायमूर्ति विवेक रूसिया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, अमन एम. हिंगोरानी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमुख वक्ता होंगे। सत्र के बाद प्रतिभागियों के लिए दोपहर भोज की व्यवस्था भी रहेगी।

न्याय तक आसान पहुंच पर रहेगा फोकस
दो दिवसीय इस सम्मेलन में वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर), मध्यस्थता, विधिक सहायता, डिजिटल न्याय, सामुदायिक भागीदारी और न्याय तक आम नागरिक की आसान पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। सम्मेलन से निकले सुझावों को भविष्य में न्यायिक सुधार और विधिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 7 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 7 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 7 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 7 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 7 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 7 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 7 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 7 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 7 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 7 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 7 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 7 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 7 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 8 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 8 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 8 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 8 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 8 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!