आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत: संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
आगामी सिंहस्थ को देखते हुए शहर में सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। कई जगहों पर निर्माण हटाने को लेकर विरोध की स्थिति भी बनी, लेकिन जयसिंहपुरा में इसका अलग ही नजारा देखने को मिला।
श्री अभिराम आश्रम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अपनी करीब 4 हजार वर्गफीट जमीन स्वेच्छा से प्रशासन को सौंप दी।
आश्रम के संस्थापक आचार्य आशुतोष ने सड़क की जद में आ रहे पक्के निर्माण को भी अपने स्तर पर हटवा दिया।
मंगलवार को जब निर्माण हटाने के लिए JCB आश्रम पहुंची तो उन्होंने मशीन का फूलमाला से स्वागत किया। इसके बाद JCB का पूजन कर उसके चालक का सम्मान भी किया।
जयसिंहपुरा से चारधाम पार्किंग तक बनेगी 60 फीट चौड़ी सड़क
सिंहस्थ के मद्देनजर जयसिंहपुरा अंडरपास से नूतन स्कूल होते हुए चारधाम पार्किंग तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इस मार्ग को करीब 60 फीट चौड़ा बनाया जाएगा।
सड़क का निर्माण सीसी रोड के रूप में किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मार्ग चौड़ा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और त्रिवेणी घाट की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इसी प्रस्तावित सड़क की जद में श्री अभिराम आश्रम की जमीन का एक हिस्सा आ रहा था। आश्रम प्रबंधन ने निर्माण हटाने के साथ जमीन प्रशासन को सौंपने पर सहमति दी।
JCB का पूजन कर चालक को पहनाई फूलमाला
मंगलवार को निर्माण हटाने के लिए JCB आश्रम परिसर पहुंची। इस दौरान आचार्य आशुतोष ने पहले JCB का पूजन किया और फिर उसके चालक को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
आमतौर पर निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध देखने को मिलता है, लेकिन यहां आश्रम प्रबंधन ने प्रशासन का सहयोग करते हुए खुद ही निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
‘शहर के विकास में हमारा भी योगदान’
आचार्य आशुतोष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सिंहस्थ को देखते हुए शहर को सुविधाओं से बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उज्जैन के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों के इस बड़े अभियान में आश्रम की ओर से भी सहयोग किया गया है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार जताया।
आश्रम ने स्वेच्छा से दी जमीन
नगर निगम के कार्यपालन यंत्री राहुल चौहान ने बताया कि श्री अभिराम आश्रम की ओर से करीब 4 हजार वर्गफीट जमीन स्वेच्छा से सड़क चौड़ीकरण के लिए दी गई है। आश्रम प्रबंधन अपने स्तर पर सड़क की जद में आ रहे पक्के निर्माण को भी हटा रहा है।
सिंहस्थ की तैयारियों के बीच प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। जयसिंहपुरा में आश्रम की ओर से मिले सहयोग से सड़क चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!