दिखावे की चेकिंग के दरमियान सड़कों पर दौड़ रही ‘कबाड़’ बसें: प्रशासन के दावों का बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। तीन इमली चौराहे पर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों पर की गई चालानी कार्रवाई के दावों का खुलासा शहर में बेखौफ दौड़ रही बसें कर रही हैं। तस्वीरों में स्पष्ट है कि सुरक्षा मानकों की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
प्रशासनिक टीम एक तरफ बसों में इमरजेंसी एक्जिट और हैमर की जानकारी देने की नसीहत दे रही है, वहीं दूसरी ओर बस संख्या एमपी 41-जेडएफ-5921 और एमपी 30-पीए-0349 जैसी गाड़ियां फूटे हुए पिछले कांच के साथ सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं।
इन बसों के पीछे का कांच पूरी तरह टूटा हुआ है, जिससे पीछे चल रहे वाहनों और बस में बैठे यात्रियों के लिए हर पल खतरे की स्थिति बनी रहती है। आरटीओ प्रदीप शर्मा और एसडीएम घनश्याम धनगर की टीम की मौजूदगी के दावों के बीच ऐसी जर्जर बसों का खुलेआम संचालन विभाग की जांच को हास्यस्पद बना रहा है।
यात्रियों की जान जोखिम में
परिवहन विभाग का अभियान महज कागजी खानापूर्ति नजर आ रहा है। एक तरफ चंद बसों पर कार्रवाई कर इतिश्री कर ली गई, वहीं दूसरी तरफ इंदौर से अन्य जिलों के बीच चलने वाली ये कबाड़ बसें यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही हैं।
फूटे कांच और बदहाल स्थिति के बावजूद इन बसों का बेखौफ दौड़ना प्रशासन की ढिलाई का खुलासा करता है। विभाग को चाहिए कि फोटो खिंचवाने वाले दिखावे के अभियानों के बजाय इन जानलेवा बसों पर तत्काल सख्त और स्थाई कार्रवाई करे।
संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!