नायता मुंडला रोड पर कई जगह आईएसबीटी... आरटीओ बेखबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जितनी उम्मीदों से आईडीए ने नायता मुंडला में आईएसबीटी यानी इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनाया था, उन पर आरटीओ की ढिलाई से पानी फिर रहा है। इस मार्ग पर तीन इमली चौराहा से लेकर आईएसबीटी तक कई जगह कई बस आपरेटरों ने अपने कार्यालय खोल लिए हैं और सवारियां बैठा रहे हैं, जबकि यात्री आईएसबीटी से ही बैठना चाहिए। इससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, क्योंकि ये बस ऑपरेटर तय शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं।
85 बसें चलना थीं, चल रहीं मात्र 55: इसी की नतीजा है कि आईएसबीटी से तयशुदा 85 बसें चलना थी, लेकिन वर्तमान में मात्र 55 बसें ही चल रही हैं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी उस तीन इमली बस स्टैंड पर हो रही है, जो निजी जमीन पर होकर पूरी तरह अवैध है।
कुछ दिनों पूर्व जहां आग लगी थी तो आरटीओ का अमला यहां पहुंचा और तीन-चार बसों के चालान बनाकर फिर गायब हो गया। अभी स्थिति ये है कि तीन इमली चौराहा काॅर्नर से कई बस वाले खुलेआम सवारियां बैठा रहे हैं और बिना आईएसबीटी जाए सीधे यात्रियों को ले जा रहे हैं।
नियमानुसार, हर बस ऑपरेटर को अपनी हर बस के लिए तय शुल्क शासन को चुकाना होता है, लेकिन तीन इमली बस स्टैंड से बसें संचालित करने वाले ऑपरेटर इस शुल्क की खुलेआम चोरी कर रहे हैं।
केवल ये चौराहा ही नहीं, यहां से लेकर नायता मुंडला आईएसबीटी तक कई ऑपरेटरों ने अपने कार्यालय खोल रखे हैं और सवारियों को बैठाकर सीधे ले जा रहे हैं।
आश्चर्य की बात है कि इसी मार्ग से आरटीओ प्रदीप शर्मा, सभी एआरटीओ और अन्य अधिकारी निकलते हैं, लेकिन उन्हें ये कुछ भी नहीं दिखता।
यात्रियों को ले जाता है एक ट्रेवल्स संचालक
सूत्रों ने बताया कि रास्ते में ही ऑफिस खोलकर बैठा एक ट्रेवल संचालक तो यात्रियों को आईएसबीटी से ले जाता है और अपने कार्यालय पर खड़ी बस में बैठा लेता है। इसके लिए उसने वाहनों की व्यवस्था कर दी है।
उसके लोग रिक्शा व अन्य साधनों से यात्रियों को बैठाकर अपने कार्यालय पर ले जाते हैं। एक अन्य ट्रेवल्स संचालक भी यात्रियों को अपने कार्यालय पर रोक लेता है और अन्य वाहनों द्वारा लिए जाने वाले किराए से कम किराए का लालच देकर अपनी बस में बैठा लेता है।
चापड़ा में होती है क्रासिंग तो होता है विवाद
इस रूट से बसें चापड़ा, बागली, हाटपीपल्या, करनावद, कमलापुर समेत तमाम कस्बों तक जाती है। आईएसबीटी के बजाय अपने कार्यालय से यात्रियों को बैठाने वाले ट्रेवल्स संचालक नसरुल्लागंज, हरदा तक की सवारियां बैठा लेते हैं, लेकिन उन्हें बिजवाड़ पर ही उतारकर इस रूट पर आगे जाने वाली बसों में बैठा देते हैं।
इस क्रासिंग से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तमाम ट्रेवल्स संचालक बागली, हाटपीपल्या की ओर जाने वाले यात्रियों को बिजवाड़ में छोड़कर चल देते हैं, इससे अन्य बस ऑपरेटरों को नुकसान उठाना पड़ता है।
यदि वे इंदौर से ही सवारी बैठाएं तो पूरा किराया लेकर सीधे गंतव्य तक ही छोड़ेंगे, लेकिन रास्ते से सवारी बैठाने पर उन्हें आधा-अधूरा किराया ही मिलता है और बस में सीट खाली भी रखना पड़ती है।
लगातार करते हैं कार्रवाई
मामले में एआरटीओ राजेश गुप्ता ने बताया कि आरटीओ प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। पूर्व में कई बार बसों को जब्त किया गया है।
तीन इमली बस स्टैंड से लेकर आईएसबीटी नायता मुंडला तक के तीन किमी के मार्ग पर विभिन्न ट्रेवल्स संचालकों ने अपने ऑफिस खोल रखे हैं, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आप ने इस ओर ध्यान दिलाया है तो दोबारा कार्रवाई करेंगे।
संबंधित समाचार

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!