क्या इस कारण कारोबारी ने खुद को गोली मारी: कहां नहीं जाना चाहते थे; किस बात के लिए तैयार थी पत्नी, किस बात पर थे मतभेद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्टं, इंदौर।
शहर के लसूड़िया क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 62 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी सुधीर पाटनी ने रविवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद इस घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
दंपती के बेटे और बेटी दोनों अमेरिका में रहते हैं और हाल ही में परिवार में एक कार्यक्रम के चलते दंपती को वहां जाना था। हालांकि, सुधीर पाटनी विदेश जाने के पक्ष में नहीं थे और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। वह पत्नी को भी जाने से रोक रहे थे। सुधीर का कहना था कि उनके न रहने से यहां की व्यवस्था बिगड़ जाती है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआथा।
रविवार रात भी इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे बहस के दौरान सुधीर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इस दौरान उनकी पत्नी ने हथियार छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच उन्होंने कई राउंड फायर किए, जिससे घबराकर पत्नी नीचे हॉल में अपने माता-पिता के पास चली गई।
देर रात करीब 2 बजे जब पत्नी एयरपोर्ट जाने के लिए सामान लेने कमरे में पहुंची, तो उन्होंने देखा कि सुधीर खून से लथपथ हालत में पड़े हैं। उन्होंने कनपटी पर गोली मार ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अधिकारियों के अनुसार, मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दंपती के बीच विदेश जाने को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते यह कदम उठाया गया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!