बिल्डर मौत मामले की जांच तेज: DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पलासिया इलाके में अपने ऑफिस में फांसी लगाकर जान देने वाले बिल्डर बंटी उर्फ संदीप नागर की मौत की पुलिस जांच जारी है।
पुलिस अब उनके ऑफिस के कर्मचारियों और मोबाइल फोन में आखिरी समय में हुई बातचीत के आधार पर परिचितों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
रिकॉर्डिंग देखना चुनौती
जांच के दौरान ऑफिस में लगे दो सीसीटीवी DVR पुलिस के लिए अहम कड़ी बने हैं। इनमें से एक DVR में हार्डडिस्क नहीं मिली, जबकि दूसरे DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि, उसमें पासवर्ड लगा होने के कारण फिलहाल रिकॉर्डिंग देखना चुनौती बना हुआ है।
एक DVR में हार्डडिस्क नहीं, दूसरे में पासवर्ड
टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक, बंटी नागर का शव रविवार शाम साकेत स्थित उनके ऑफिस की चौथी मंजिल पर उनके बेटे ने देखा था।
देर शाम परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। बंटी के चौथी मंजिल पर दो ऑफिस हैं और दोनों जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
जिस केबिन में उनका शव मिला, वहां लगे DVR में हार्डडिस्क नहीं मिली। दूसरे ऑफिस के DVR में हार्डडिस्क मौजूद है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक DVR पासवर्ड से सुरक्षित है। बंटी के बेटे ने भी पुलिस को बताया कि उसे पासवर्ड की जानकारी नहीं है।
मोबाइल का पैटर्न लॉक भी नहीं खुला
पुलिस बंटी के मोबाइल फोन की जांच के जरिए उनकी मौत से पहले की गतिविधियों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाना चाहती है। मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा है।
टीआई के अनुसार पुलिस ने पैटर्न खोलने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार के लोगों को भी मोबाइल का पैटर्न पता नहीं है।
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत से पहले बंटी की किन लोगों से बातचीत हुई थी और उनकी आखिरी बातचीत किससे हुई।
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस को ऑफिस से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के दौरान ऑफिस में मौजूद फाइलों और दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।
बंटी ने जिस साड़ी का इस्तेमाल किया था, उसे लेकर भी पुलिस कुछ सवालों के जवाब तलाश रही है।
पुलिस ने परिजनों से इसके संबंध में जानकारी ली है और यह जांच की जा रही है कि साड़ी ऑफिस तक कैसे पहुंची।
प्रॉपर्टी विवाद और पार्टनर से अनबन की चर्चा
जांच के दौरान बंटी से जुड़े प्रॉपर्टी विवाद और एक महिला पार्टनर के साथ अनबन की बातें भी सामने आ रही हैं।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इन पहलुओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी एक वजह को मौत का कारण मानना जल्दबाजी होगी।
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, ऑफिस के दस्तावेज और बंटी के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
कर्मचारियों और परिचितों से पूछताछ होगी
पुलिस अब ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। साथ ही बंटी के मोबाइल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके आखिरी समय के संपर्कों की जानकारी जुटाई जाएगी।
फिलहाल पुलिस की जांच का फोकस सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, मोबाइल फोन, ऑफिस की फाइलों और बंटी के व्यक्तिगत एवं कारोबारी संबंधों पर है।
मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!