ग्रीनफील्ड हाईवे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर अंतरिम रोक: तीन गांवों के किसानों की याचिका पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश; इस तारीख को होगी अगली सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर अंतरिम राहत देते हुए संबंधित विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। यह अंतरिम आदेश मंगरोला, सोडंग और झिरनिया (उन्हेल) गांवों के किसानों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया।
किसानों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर उठाए सवाल
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विशाल चौहान और आशुतोष जगताप ने अदालत में तर्क दिया कि भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई 'उचित मुआवजा एवं भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन और पुनर्स्थापन में पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013' के अनिवार्य प्रावधानों का पालन किए बिना की जा रही है।
याचिका में कहा गया कि किसानों ने वैकल्पिक मार्ग, शासकीय भूमि के उपयोग तथा इंटरचेंज के डिजाइन में बदलाव को लेकर आपत्तियां और सुझाव दिए थे, लेकिन उन पर विधिसम्मत तरीके से विचार नहीं किया गया। यह भी दावा किया गया कि आपत्तियों की सुनवाई सक्षम प्राधिकारी के बजाय अन्य अधिकारी द्वारा की गई, जो सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है।
मुआवजा नहीं मिलने का भी उठा मुद्दा
सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजे की राशि प्राप्त नहीं हुई है। प्रारंभिक सुनवाई में न्यायालय ने माना कि मामले में कई महत्वपूर्ण वैधानिक प्रश्न विचारणीय हैं। इसके बाद अदालत ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिवक्ता विशाल चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट के इस आदेश से फिलहाल मंगरोला, सोडंग और झिरनिया गांवों के प्रभावित किसानों को महत्वपूर्ण अंतरिम राहत मिली है।
अन्य प्रभावित किसानों को भी मिल सकता है कानूनी आधार
इस आदेश के बाद परियोजना से प्रभावित अन्य किसानों के लिए भी न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का रास्ता खुल सकता है। क्षेत्र के कई किसानों का कहना है कि उन्हें अब तक घोषित मुआवजा नहीं मिला है।
कुछ किसानों का यह भी दावा है कि सरकार द्वारा चार गुना मुआवजे की घोषणा किए जाने के बावजूद उन्हें अपेक्षित राशि नहीं मिली। हालांकि, इन दावों पर संबंधित प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सिंहस्थ-2028 के लिए महत्वपूर्ण है परियोजना
उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे को सिंहस्थ-2028 की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को कम करना है। लेकिन भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर किसानों के विरोध के चलते परियोजना लगातार विवादों में बनी हुई है। अब इस मामले में सभी की नजरें 27 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!