इंस्टाग्राम दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल: छात्रा के फोटो-वीडियो किए वायरल; आरोपी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल करने और उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर गौरख पाटिल नाम के युवक को आरोपी बनाया गया है। छात्रा ने बताया कि करीब एक माह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम(Instagram) के माध्यम से आरोपी से हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद आरोपी ने वीडियो कॉल करना शुरू किया और धीरे-धीरे उसे अश्लील बातचीत व सामग्री साझा करने के लिए उकसाया।
आरोप है कि आरोपी ने छात्रा से निजी फोटो और वीडियो मंगवाए, जिन्हें बाद में उसने ब्लैकमेलिंग का माध्यम बना लिया। वह छात्रा को धमकाने लगा और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। भय के चलते छात्रा ने अपने मोबाइल से फोटो-वीडियो डिलीट कर दिए, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा की मौसेरी बहन को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उसे छात्रा के निजी फोटो-वीडियो भेज दिए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने छात्रा से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे:प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल

धर्मनगरी में बनेगा एकीकृत तीर्थ सर्किट:11 प्रमुख धार्मिक स्थल एक नेटवर्क से जुड़ेंगे; 1124 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

भागीरथपुरा त्रासदी:न्यायिक रिपोर्ट में 24 मौतों का ठीकरा अफसरों पर

फर्जी डॉक्टर का मरीजों को संदेश- क्लिनिक बंद है अभी न आएं:मामला ठंडा होने का कर रहा इंतजार

सीएम मोहन यादव ने अमित शाह से की भेंट:जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश के विकास कार्यों की दी जानकारी

राजसी सवारी से पहले यह मार्ग तैयार:450 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी; 90% काम पूरा, हेरिटेज लुक से बदलेगा स्वरूप

जान लेने गुंडे चला रहे हथियार तो कुछ मामूली झगड़ों में चढ़ा रहे कार:कनाड़िया में शराब पार्टी के दौरान पुरानी बात पर झगड़ा; युवक भागा तो कार से रौंदने का प्रयास

नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में मां-मामा गिरफ्तार:पसंद की शादी को लेकर था विवाद; दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप, ऑनर किलिंग एंगल पर जांच

शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं पर होगी बात:राहुल गांधी का छात्र संवाद; 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तावित

जयवर्धन अपने पिता के दस वर्ष के शासन का आईना देखें

देखिए वीडियो:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक; मिशन 2028-29 पर मंथन, सीएम मोहन यादव, शिवराज-सिंधिया समेत 350 नेता जुटे

एक शिवलिंग में शिव-विष्णु-शक्ति-सूर्य:विदिशा में मिली गुप्तकालीन मूर्ति

इंदौर से वाय शेप में दौड़ेगी मेट्रो:उज्जैन-पीथमपुर के साथ देवास तक नेटवर्क विस्तार की तैयारी

पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान:ओली दाराजली डस्टलिक से नवाजा गया; यूरेनियम सप्लाई पर भी हुई चर्चा

मंदाकिनी ने दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ा:चित्रकूट का रामघाट पुल बहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने शिक्षक:उत्कृष्ट विद्यालय लांजी को सांदीपनि का दर्जा देने की घोषणा

बिना नंबर की क्रेटा से नोटों से भरा बोरा बरामद:लाखों की नकदी होने का अनुमान; गिनती के लिए मंगानी पड़ीं मशीनें

आफत की बारिश:उफनती नदी में NH-39 का रास्ता बंद; वाहनों की कतार, ऐश डैक की दीवार टूटी, फसलें डूबीं

क्लिनिक की महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र लूटा:सीसीटीवी से एक आरोपी हिरासत में; दूसरा भोपाल फरार व्यापारी को बेचा था गहना

देखिए वीडियो:संकट में जनता के साथ सरकार; कार्यक्रम रद्द कर चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव, रात रुककर की मॉनिटरिंग, सुबह बाढ़ प्रभावितों से मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!