मासूम को बेरहमी से पीटा: शराबी पिता की हैवानियत
KHULASA FIRST
संवाददाता

तीन दिन कमरे में कैद रखा, दादी की शिकायत पर दरिंदा जेल में
पड़ोसी की साइकिल लाने की मामूली बात पर किया हंगामा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस पिता के प्रेम और सुरक्षा में 8 साल का मासूम पल रहा था, उसी ने शराब के नशे में उस पर ऐसी बर्बरता ढाई कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई। पड़ोसी के बच्चे की साइकिल बिना पूछे उठा लेने की मामूली बात पर पिता ने बेटे को बेरहमी से पीटा। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, घायल मासूम को तीन दिन तक कमरे में बंद रखा।
बच्चे की आंखों के नीचे खून जम गया और कान पर भी गंभीर चोट आई। कमरे में कैद मासूम की हालत देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए। रविवार रात रहवासियों ने उसे बाहर निकाला और थाने पहुंचाया। दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता सुरेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर की है। आरोपी पिता सुरेश बघेल मैजिक वैन चलाता है। उसका 8 साल का बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने पड़ोसी के बच्चे की साइकिल बिना पूछे उठा ली थी। इसी मामूली बात पर सुरेश ने शराब के नशे में बेटे को पीटना शुरू कर दिया।
पिटाई से मासूम की दोनों आंखों के नीचे चोट लगने से खून जम गया, जबकि कान पर भी गंभीर चोट आई। बच्चे को पीटने के बाद आरोपी पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया। तीन दिन तक मासूम कमरे में कैद रहा। उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन पिता को बच्चे की पीड़ा पर जरा भी रहम नहीं आया।
आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने घर पहुंचकर बच्चे को बाहर निकाला और रविवार रात करीब 11.30 बजे रहवासी घायल बच्चे को लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई तो पिता की बर्बरता सामने आई। बच्चे की मां करीब तीन साल पहले पति को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद मासूम पिता के साथ रह रहा था। उसकी दादी मुन्नीबाई की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।
परिवार की कमजोर स्थिति के बीच मासूम की देखभाल पिता के जिम्मे थी, लेकिन उसी पिता ने मामूली बात पर बच्चे के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। बच्चे की हालत देखकर पुलिस भी आक्रोश में आ गई।
दादी ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस
टीआई मनीष मिश्रा के मुताबिक मुन्नीबाई की शिकायत पर आरोपी सुरेश बघेल के खिलाफ बच्चे से मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस बच्चे के साथ हुई बर्बरता और उसे तीन दिन तक कमरे में बंद रखने की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!