जनता को महंगाई का झटका: सांची दूध फिर हुआ महंगा; इतने बढ़े दाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने जा रहा है। सांची ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दरें 15 मई 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।
इतने बढ़े दाम
इसके बाद उपभोक्ताओं को दूध की सभी श्रेणियों पर 2 रुपए प्रति लीटर अधिक चुकाने होंगे। नई कीमतें लागू होने के बाद अभी तक 35 रुपए में मिलने वाला आधा लीटर दूध का पैकेट 36 रुपए का हो जाएगा, जबकि 70 रुपए वाला एक लीटर पैकेट अब 72 रुपए में मिलेगा। कीमतों में यह बढ़ोतरी सभी श्रेणियों के दूध पर लागू होगी।
2025 में बढ़ाए गए थे दाम
सांची के एमडी संजय गोवाणी ने बताया कि उत्पादन लागत और परिवहन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण दूध की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी मई 2025 में दूध के दाम बढ़ाए गए थे।
मासिक बजट पर पड़ेगा असर
प्रदेशभर में इस फैसले का असर सीधे आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के नाश्ते और दैनिक जरूरतों में दूध अहम हिस्सा होता है। ऐसे में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध महंगा होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
घरेलू खर्च और बढ़ जाएगा
भोपाल समेत कई शहरों में उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही रसोई गैस, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ महंगे हैं, अब दूध के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च और बढ़ जाएगा।
संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!