खबर
Top News

एक देश-एक विधान मांग रहा हिंदुस्तान: मुख्यमंत्री के हाथों में पहुंची यूसीसी की फाइनल रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 1:15 pm
शेयर करें:
एक देश-एक विधान मांग रहा हिंदुस्तान

मध्य प्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता, तैयारियां हुई पूर्ण

उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला मप्र होगा देश का दूसरा राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दो-टूक... सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में पेश करेगी विधेयक

यूसीसी लागू होने के बाद अब एमपी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश और यहां के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उस स्वप्न को साकार करने जा रहे हैं, जो उनके दल के पुरखों ने दशकों पहले देखा था और उस स्वप्न को साकार होने की आस लिए दुनिया से अलविदा हो गए।

‘एक देश-एक विधान, मांग रहा है हिंदुस्तान’ का नारा तब से बुलंद है, जब डॉ. यादव की पार्टी की राजनीतिक यात्रा का शुभारंभ हुआ था। जनसंघ से लेकर भाजपा तक यही नारा, डॉ. मोहन यादव की पार्टी की आत्मा रहा है।

अब बतौर मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस आत्मा को कानूनी रूप से आत्मसात करने जा रहें हैं। मध्य प्रदेश उत्तराखंड के बाद देश का ऐसा दूसरा राज्य हो जाएगा, जहां समान नागरिक संहिता, यानी यूसीसी लागू होगा।

कभी कमलदल में ये उम्मीद दूर-दूर तक नहीं थी कि समान नागरिक संहिता, धारा 370 व अयोध्या में राम मंदिर का स्वप्न इस सदी में पूर्ण भी होगा, लेकिन फिर ‘मोदी है, तो मुमकिन है’ का दौर आया और अब धारा 370 व राम मंदिर के बाद तीसरा बड़ा स्वप्न यूसीसी का साकार होने जा रहा है।

डॉ. मोहन यादव ने बेहद खामोशी से इस भगीरथी कार्य को एक हद तक अंजाम दे दिया है। इसी मानसून सत्र में मध्य प्रदेश में यूसीसी कानूनी रूप से लागू हो जाएगा।

म ध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ गई है। इसे लेकर राज्य की सियासत में काफी हलचल है। यूसीसी के मामले में फाइनल रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंप दी गई है।

समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपनी अंतिम रिपोर्ट और ड्राफ्ट सौंप दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस विधेयक को आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी कर रही है।

समिति के ड्राफ्ट के अनुसार राज्य में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के ऐसा करना अपराध माना जाएगा और इसके तहत माता-पिता को सूचना देने का प्रावधान शामिल किया गया है।

मसौदा समिति ने अपनी रिपोर्ट में आदिवासी समाज को यूसीसी के दायरे से बाहर रखने की सिफारिश की है। यूसीसी लागू करने से पहले सरकार में आम लोगों की राय भी ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राफ्ट को लेकर सरकार को 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

इस ड्राफ्ट के सामने आने के बाद मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से विरोध भी शुरू हो गया है। भोपाल सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं और मुस्लिम संगठनों ने इसे शरीयत में दखल बताते हुए सरकार से ड्राफ्ट वापस लेने की मांग की है।

प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के बीच वैचारिक रूप से गहरा विभाजन है। जहां एक पक्ष इसे सामाजिक समानता और महिला अधिकारों के लिए जरूरी बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला और ध्यान भटकाने की राजनीति करार दे रहा है। पक्ष और विपक्ष की मुख्य राय इस प्रकार है-

1. भारतीय जनता पार्टी- पूर्ण समर्थन में। भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रुख है कि राज्य में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए। इससे बहुविवाह जैसी कुप्रथाएं रुकेंगी, महिलाओं (विशेषकर अल्पसंख्यक महिलाओं) को तलाक और संपत्ति में समान अधिकार मिलेंगे। सरकार का दावा है कि उन्हें मिले 9 लाख से अधिक सुझावों में 90% लोग इसके पक्ष में हैं, जिनमें मुस्लिम समाज की महिलाएं भी शामिल हैं।

2. कांग्रेस- विरोध और बहिष्कार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस विधायकों का कहना है कि सरकार बुनियादी मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी का सहारा ले रही है। कांग्रेस ने ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया का बहिष्कार किया है। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा जारी किए गए 90% समर्थन के आंकड़े झूठे और केवल प्रोपेगंडा हैं।

3. अन्य विपक्षी दल- समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे प्रमुख दलों ने भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बुलाई गई बैठकों से दूरी बनाई और बिना व्यापक विमर्श के इसे लागू करने का विरोध किया है।

आदिवासी समुदाय पहले आशंकित, अब शांत व सहज... यूसीसी के मसले पर आदिवासी समाज व विभिन्न सामाजिक संगठन पहले सशंकित जरूर थे, लेकिन अब शांत है। शुरुआत में मध्य प्रदेश के आदिवासी संगठनों (जो राज्य की 21% आबादी हैं) ने अपनी अनूठी परंपराओं और रूढ़िवादी कानूनों के खत्म होने की आशंका जताई थी।

हालांकि जुलाई 2026 में आई मसौदा समिति की अंतिम रिपोर्ट में आदिवासियों को इस कानून से पूरी तरह बाहर रखने की सिफारिश की गई, जिससे आदिवासी संगठनों की मुख्य चिंता दूर हो गई है।

इस प्रकार जहां भाजपा इसे ‘समानता का कानून’ बताकर मानसून सत्र में पारित कराने पर अड़ी है, वहीं विपक्ष और मुस्लिम संगठन इसे कानूनी व सामाजिक मोर्चे पर चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।

मुस्लिम सामाजिक संगठनों का कड़ा विरोध
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी और भोपाल के कई मुस्लिम संगठनों जैसे जॉइंट एक्शन कमेटी ने इसके खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया है। मुस्लिम तंजीमों का मानना है कि यूसीसी मुस्लिम पर्सनल लॉ और शरीयत में सीधा दखल है।

यह संविधान के अनुच्छेद 25 और 29 (धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता का अधिकार) का सीधा उल्लंघन है। इस मसले पर मुस्लिम महिला संगठन बंटे हुए हैं। जमीनी स्तर पर कई पीड़ित मुस्लिम महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक के बाद अब बहुविवाह और हलाला जैसी प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए यूसीसी के कुछ प्रावधानों का समर्थन किया है।

कुछ महिला संगठनों का यह भी कहना है कि पर्सनल लॉ में सुधार जरूरी है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक माहौल में इसे थोपना ठीक नहीं है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 4 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 5 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 5 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 6 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 6 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 6 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 7 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 7 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 7 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 7 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 8 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 8 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 8 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 8 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 8 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!