एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल: 4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मेडल अपने नाम किए। इनमें 4x400 मीटर महिला रिले और विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड शामिल है।
गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर एथलेटिक्स में अपनी मेडल हैट्रिक पूरी की। दिन के मुकाबलों के बाद भारत के कुल मेडल की संख्या 53 हो गई है।
4x400 मीटर महिला रिले में भारत को गोल्ड
भारतीय महिला टीम ने 4x400 मीटर रिले में 3 मिनट 29.69 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता।
इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में 50 से ज्यादा मेडल का आंकड़ा लगातार छठी बार पार किया।
2006 के बाद से भारत ने हर एशियन गेम्स में 50 या उससे ज्यादा मेडल हासिल किए हैं।
गुलवीर सिंह ने पूरी की मेडल की हैट्रिक
एथलीट गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
इससे पहले वह 10 हजार मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं।
इस तरह गुलवीर ने मौजूदा एशियन गेम्स में अपनी मेडल हैट्रिक पूरी की। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने हैं।
नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
शूटिंग में नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
खास बात यह है कि करीब 10 दिन पहले नीरू फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं।
उन्होंने पांच दिनों तक ठीक से खाना-पीना भी नहीं किया था। इसके बावजूद उन्होंने वापसी करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।
कोच ने कहा था- बीमारी भूलकर निशाने पर ध्यान दो
गोल्ड जीतने के बाद नीरू ने अपने कोच मनशेर सिंह की सलाह का जिक्र किया। उनके मुताबिक कोच ने उन्हें बीमारी और पिछली परिस्थितियों को भूलकर सिर्फ निशाने पर ध्यान लगाने के लिए कहा था।
नीरू ने बताया कि उन्होंने कोच की सलाह पर ध्यान दिया और प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की।
शूटिंग में भारत के 14 मेडल
नीरू का गोल्ड एशियन गेम्स 2026 में भारत का व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्वर्ण बताया गया है। शूटिंग में भारत अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित 14 मेडल जीत चुका है।
दिन के मुकाबलों के बाद भारत के कुल मेडल 53 हो गए हैं और भारत मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!