खबर
Sports

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में इस दिन भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया; कप्तान की शानदार पारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 5:11 pm
शेयर करें:
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में इस दिन भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

खुलासा फर्स्ट, मस्कट।
अंडर-19 एशिया कप में अब खिताबी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। अब दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच 14 नवंबर को ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। भारतीय टीम को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी पारी, आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने मजबूती दी। आर्यवीर ने 57 गेंदों में 51 रन बनाकर अर्धशतक लगाया। वहीं कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की शानदार पारी खेली। वह शतक से महज 7 रन दूर रह गए।

वीके विनीत ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। विनीत ने छक्का लगाकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह भारत ने 13.1 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने बनाए अर्धशतक
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की ओर से नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने 51-51 रन बनाए। शाह फैसल रहीमी ने 72 गेंदों का सामना किया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

ईशान सूद ने झटके तीन विकेट
भारतीय गेंदबाजी में ईशान सूद सबसे सफल रहे। उन्होंने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आर्यन सावसानी ने 29 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। काव्या पटेल, यशवर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत को एक-एक विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों के इस प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान की टीम 227 रन तक ही पहुंच सकी।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया
दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले का रास्ता साफ हो गया।

अब फाइनल में होगी क्रिकेट की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच होगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय टीम जहां सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज करके आ रही है, वहीं पाकिस्तान भी बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा है। 14 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रहेंगी।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 23 hours ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

7 days ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

7 days ago
आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया
Top News

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

11 days ago
इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
Top News

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

15 days ago
भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन
Top News

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

15 days ago
अभिषेक-वैभव की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत
Top News

अभिषेक-वैभव की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत:199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया; सीरीज भी जीती

16 days ago
तीसरे टी-20 में अभिषेक और सूर्यवंशी का तूफान
Top News

तीसरे टी-20 में अभिषेक और सूर्यवंशी का तूफान:भारत ने 30 गेंदों में 100 रन बनाकर बनाया रिकॉर्ड; कीवी गेंदबाज पस्त

16 days ago
IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

21 days ago
MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल
Top News

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

23 days ago
प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर
Top News

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

24 days ago
प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई
Top News

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

26 days ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

about 1 month ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 1 month ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 1 month ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 1 month ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 month ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 month ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

about 1 month ago
देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच
Top News

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

about 1 month ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!