खबर
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार: रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 3:56 pm
शेयर करें:
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार

मकान किराए पर लेने का झांसा बुजुर्ग से 51 हजार की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रिश्तों की आड़ में भरोसा जीतकर मकान-दुकान और प्लॉट के पेपर अपने नाम करवाकर कब्जे का खेल खेलने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। राऊ पुलिस ने मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 42.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में शैलेंद्र शर्मा (49) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद शंकर लालवानी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उसे हार मिली और जमानत जब्त हो गई थी।

राऊ पुलिस के मुताबिक सांई विहार कॉलोनी निवासी सीमा शहजादे ने शिकायत की कि आरोपी शैलेंद्र शर्मा ने मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे 42 लाख 50 हजार रुपए लिए।

इसके बाद न मकान की रजिस्ट्री कराई और न ही राशि लौटाई। मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गाड़ी पर फर्जी नेम प्लेट लगाकर घूमता था... पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों से करीबी रिश्ते बनाकर उनका भरोसा हासिल कर मकान, दुकान और प्लॉट हड़पने की कोशिश करता था।

42.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके पुराने लेन-देन और अन्य लोगों से जुड़ी संपत्ति संबंधी शिकायतों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

पीड़ित ने बताया आरोपी सांसद, कलेक्टर या अन्य बड़े अफसरों की नेम फ्लेट गाड़ी पर लगाकर घूमता था और खुद को प्रभावशाली बताकर झांसे में लेता था।

रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ... डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के आदेश पर टीआई राजपाल राठौर की टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र शर्मा निवासी न्यूयॉर्क सिटी, राऊ है।

आरोपी ने फरियादी से मकान की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 42.50 लाख रुपए लेने की बात स्वीकार की है। मामले में विस्तृत पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए कल उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

इंदौर। ऑनलाइन मकान किराए पर देने का विज्ञापन डालना हीरानगर क्षेत्र के 73 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पहले 51 हजार रुपए एडवांस भेजने का झांसा दिया।

इसके बाद बुजुर्ग से बैंक खाते और आधार कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। ठग ने 51 हजार रुपए भेजने का फर्जी मैसेज दिखाकर उनसे उलटे 51 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। मामला सामने आने के बाद साइबर हेल्पडेस्क ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक श्याम नगर एक्सटेंशन निवासी नरेंद्र व्यास ने मकान किराए पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर 8078691916 नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए मकान किराए पर लेने की बात कही। उसने कहा कि वह 51 हजार रुपए एडवांस भेज रहा है। इसके लिए आरोपी ने व्यास से बैंक खाते की जानकारी और आधार कार्ड मांगा।

भरोसा होने पर उन्होंने दोनों की जानकारी आरोपी के बताए वाट्सएप नंबर पर भेज दी। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग के मोबाइल पर 51 हजार रुपए खाते में आने का मैसेज भेज दिया। व्यास ने तत्काल अपना बैंक खाता चेक नहीं किया।

कुछ देर बाद आरोपी ने कहा कि वह केवल दो महीने का एडवांस देगा, इसलिए 34 हजार रुपए वापस कर दें। इस पर व्यास ने मकान किराए पर देने से मना कर दिया और रकम लौटाने की बात कही।

आरोपी ने इसके बाद एसबीआई का एक खाता नंबर भेजकर पूरी रकम वापस करने को कहा। व्यास ने गूगल-पे से पहले 20 हजार और फिर 31 हजार रुपए, कुल 51 हजार रुपए उस खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि आरोपी की ओर से कोई 51 हजार रुपए जमा ही नहीं हुए थे।

संबंधित समाचार

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

7 minutes ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

9 minutes ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

17 minutes ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

28 minutes ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

29 minutes ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

37 minutes ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 1 hour ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

about 1 hour ago
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

about 1 hour ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

about 1 hour ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

about 1 hour ago
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

about 1 hour ago
पहले सीट बेल्ट का संदेश
Top News

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक
Top News

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

about 2 hours ago
बिजली देगी झटका
Top News

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

about 2 hours ago
भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन
Top News

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

about 2 hours ago
आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा
Top News

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

about 2 hours ago
13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी
Top News

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!