खबर
Top News

किस शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबारी के ठिकानों पर छापा: रात्रि में दस्तावेज-मशीनें व कंप्यूटर जब्त; अन्य भी दहशत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जनवरी 2026, 11:23 am
शेयर करें:
किस शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबारी के ठिकानों पर छापा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नामचीन बिल्डर और डेवलपर बीआर कंस्ट्रक्शन्स के सपना संगीता रोड स्थित ऑफिस पर शुक्रवार अलसुबह पड़े आयकर छापे के दौरान बड़ी मात्रा में गड़बड़ियां मिली हैं।

देर रात्रि में बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त
सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने देर रात्रि में बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए और अपने साथ वाहनों में भरकर ले गए।

छापे के बाद दहशत
इस छापे के बाद से शहर के अन्य बिल्डरों-डेवलपरों और यहां तक कि कॉलोनाइजरों में भी दहशत की स्थिति है।

कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में बड़ा नाम
बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर समूह कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में बड़ा नाम है। समूह का अग्रसेन चौराहा से सपना-संगीता की ओर जाने वाले मार्ग पर विशाल आफिस है।

तमाम बड़े लोगों का पैसा
अग्रवाल समाज के तमाम बड़े लोगों का पैसा और सहयोग इस समूह के कामों में लगा है। सूत्रों ने बताया कि इंदौर ही नहीं, अन्य शहरों के कई धनाढ्यों का पैसा इस समूह के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में लगा है और भारीभरकम मुनाफा कमा रहे हैं।

आवाजाही भी शुरू नहीं हुई थी
कई चार्टर्ड अकाउंटेट्स भी इस समूह से जुड़े हैं। शुक्रवार अलसुबह जबकि इस मार्ग पर आवाजाही भी शुरू नहीं हुई थी, आयकर विभाग की टीम दनादन यहां पहुंची और सॢचंग शुरू कर दी।

गड़बड़ियों का पता
सूत्रों का कहना है कि सर्च शनिवार और रविवार को भी जारी रही और इस दौरान बड़ी मात्रा में ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनसे गड़बड़ियों का पता चलता है।

सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए
इसके बाद रविवार रात्रि व सोमवार रात्रि में दस्तावेज लेकर विभाग के अधिकारियों की टीम रवाना हो गई। इस दौरान न केवल सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए गए थे बल्कि बाहर की लाइट भी ऑफ करवा दी गई थी।

अब जांचे जाएंगे दस्तावेज
अब इन दस्तावेजों की जांच का काम शुरू होगा और ये पता लगाया जाएगा कि कहां, कब, कितनी और कैसे गड़बड़ियां की गई हैं। विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी।

डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
टीमों ने सुबह-सुबह ऑफिस और कंपनी के डायरेक्टर से जुड़े परिसरों में प्रवेश कर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू की थी।

बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया
इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सर्चिंग का केंद्र बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर का सपना-संगीता रोड स्थित कार्यालय ही था।

अधिकारियों ने फर्म के अकाउंट्स, प्रोजेक्ट फाइल्स, बैंक ट्रांजैक्शन, बिलिंग और डिजिटल डेटा को दो दिनों तक खंगाला और फिर जब्त कर लिया।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच
लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच की जा रही है। विभाग की नजर खासतौर पर सरकारी सडक़ निर्माण ठेकों, भुगतान प्रक्रिया और खर्चों के मिलान पर बताई जा रही है।

आय-व्यय का असंतुलन
सूत्र बताते हैं कि इनकम टैक्स विभाग को कंपनी के कामकाज से जुड़े बड़े वित्तीय लेन-देन, आय-व्यय के असंतुलन और टैक्स से संबंधित संभावित गड़बड़ियों की जानकारी मिली थी।

क्या कंपनी ने आय छिपाई
इसी इनपुट के आधार पर छापा डाला गया। आईटी विभाग यह जानने की कोशिश कर रहा है कि- क्या कंपनी ने आय छिपाई? क्या खर्चों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया?

दस्तावेजों का मिलान
क्या सरकारी ठेकों से जुड़ी भुगतान प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई? इन सभी बिंदुओं पर दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

बहुत फैला है कारोबार
बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर की जानी-मानी निर्माण कंपनियों में शामिल है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी।

पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई
वर्ष 2005 में यह प्राइवेट लिमिटेड बनी और बाद में पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में परिवर्तित हुई। कंपनी का कार्यक्षेत्र केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है।

आवासीय प्रोजेक्ट्स
यह- सरकारी सड़क और राजमार्ग निर्माण पुल और भवन निर्माण रेडी मिक्स कंक्रीट की सप्लाई टोल कलेक्शन प्रोजेक्ट्स इंदौर में बीआरजी हिल व्यू जैसे आवासीय प्रोजेक्ट्स जैसे कई बड़े सेक्टर्स में सक्रिय है। कंपनी देश के विभिन्न हिस्सों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।

दस्तावेजों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल सर्चिंग की प्रक्रिया जारी है और इसमें अभी समय लग सकता है।

कालोनाइजरों में भी दहशत
उधर, इस छापे के बाद से शहर के उन बिल्डरों, डेवलपरों, कालोनाइजरों में भी दहशत की स्थिति है जिनके बारे में वित्तीय गड़बड़ियों का संदेह है।

जिन्होंने प्लॉटों-जमीनों में धोखाधड़ी की है, उन पर भी निगाह है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उन पर छापे की कार्रवाई हो सकती है।

संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

5 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

11 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

16 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

16 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

17 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

22 minutes ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

29 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

31 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

38 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

40 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

42 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

44 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!