बैंक खाते किस लालच में किराए पर दे दिए: कितने करोड़ की ऑनलाइन ठगी; कितने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 1.41 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम टीम ने मध्य प्रदेश के बड़वानी (सेंधवा) और देवास क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों में ठगी की रकम के करीब 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
दोनों आरोपी “म्यूल अकाउंट होल्डर”
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी “म्यूल अकाउंट होल्डर” हैं, यानी खाते इनके नाम पर थे, लेकिन उन्होंने लालच में आकर इन्हें साइबर ठगों को किराए पर दे रखा था।
ई-मेल से दिया था क्रिप्टो निवेश का झांसा
एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, पिंटो पार्क स्थित गत्ता फैक्ट्री संचालक दुर्गाशंकर नागर को ई-मेल के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच दिया गया। “गोल्ड डीजीएम कॉइन फिक्स डॉट कॉम” नामक प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
ऑनलाइन आंकड़ों के जरिए मुनाफा
शुरुआत में ठगों ने ऑनलाइन आंकड़ों के जरिए मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया। इसी झांसे में आकर कारोबारी ने करीब दो महीने में 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।
मोबाइल लोकेशन से मिली सफलता
शिकायत के बाद मामला साइबर क्राइम विंग को सौंपा गया। सीएसपी मनीष यादव के नेतृत्व में टीम ने उन बैंक खातों की जांच शुरू की, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी। खाताधारकों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए, जिससे आरोपियों की लोकेशन बड़वानी और देवास के आसपास मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर जुब्रान खान और अकरम खान को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
खातों में पहुंचे थे 14 लाख रुपये
पुलिस के मुताबिक, जुब्रान खान के खाते में 9.30 लाख रुपये और अकरम खान के खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। ये दोनों ठगी की “पहली लेयर” के आरोपी हैं, जिन्होंने मामूली रकम के लालच में अपने बैंक खाते ठगों को उपलब्ध कराए।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!