चार महीने में रोजाना औसतन 12,475 यात्रियों ने भरी उड़ान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिवर्ष 50 लाख यात्रियों का लक्ष्य लेकर चल रहे इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या इस वर्ष के पहले चार महीनों में बढ़ गई है। 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक कुल 14.96 लाख यात्रियों ने उड़ानें भरी यानी औसतन प्रतिदिन 12,475 यात्री। ये आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है। इसका एक कारण गर्मियों की छुट्टी लगना भी हो सकता है।
सूत्रों ने बताया कि 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक कुल 14 लाख 96 हजार 886 यात्रियों ने हवाई सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। इस अवधि में कुल 10,908 उड़ानें संचालित हुईं, यानी प्रतिदिन औसतन 90 उड़ानें।
वहीं रोजाना औसतन 12,475 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। पिछले वर्ष इस अवधि में 11,133 उड़ानें संचालित हुई थीं और 14 लाख 72 हजार 144 यात्रियों ने सफर किया था। यानी उस समय प्रतिदिन औसतन 93 उड़ानें और करीब 12,200 यात्री थे।
इस तुलना से स्पष्ट है कि 2026 में 225 उड़ानें कम होने के बावजूद 24,742 यात्रियों ने अधिक यात्रा की। इसके पीछे गर्मी की छुटिटयों के अलावा देश के कई बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान सुविधा उपलब्ध होना भी है।
व्यापार, शिक्षा और पर्यटन भी अन्य कारण हैं, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ी। आने वाले समय में यदि नई उड़ानें शुरू होती हैं तो यात्री संख्या में बढ़ोतरी होगी। इंदौर से वर्तमान में ग्यारह राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए सीधी उड़ान सुविधा उपलब्ध है।
गौरतलब है कि इंदौर एयरपोर्ट के रनवे की रिपेयरिंग का कार्य होनेे के बाद 24 घंटे के लिए उड़ानें संचालित होने लगी है। ऐसे में आने वाले समय में इंदौर से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होने वाली है।
इन शहरों के लिए सीधी उड़ानें
इंदौर से 90 के करीब सीधी उड़ानें प्रतिदिन संचालित हो रही हैं, जिनमें सर्वाधिक दिल्ली की हैं। मुबई और बेंगलुरु के लिए भी चार से पांच उड़ानें संचालित हो रही हैं।
इंदौर से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, जयपुर, गोवा, नागपुर, लखनऊ, रायपुर, जबलपुर, चंडीगढ़, गोवा, रीवा, गोंदिया, कोलकाता, हैदराबाद के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं।
खास बात ये है कि जम्मू, जोधपुर, उदयपुर, नासिक और भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ानें बंद कर दी गईं। युद्ध के बाद से शारजाह की उड़ान भी बंद है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई।
यह संकेत देता है कि इंदौर से अन्य प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध बेहतर कनेक्टिविटी यात्रियों को आकर्षित कर रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग समय को महत्व दे रहे हैं।
सडक़ और रेल मार्ग से यात्रा करने में जहां कई घंटे या दिन लग जाते हैं, वहीं हवाई यात्रा कुछ ही घंटों में गंतव्य तक पहुंचा देती है।
यही वजह है कि लोग अब तेजी से हवाई सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे उनकी यात्रा में अधिक समय मिल जाता है।
समय बचाने के लिए पर्यटन पर जाने वाले यात्री हवाई यात्रा को अधिक चुन रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!