खबर
Top News

इंदौर में सबसे ज्यादा 10 हजार से अधिक वकील करेंगे मतदान: स्टेट बार काउंसिल के चुनाव आज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 4:48 pm
शेयर करें:
इंदौर में सबसे ज्यादा 10 हजार से अधिक वकील करेंगे मतदान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर प्रदेशभर की अदालतों में आज मतदान होगा। प्रदेश के करीब 86 हजार अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जबकि सबसे अधिक नजरें इंदौर पर टिकी हैं, जहां अकेले 10,537 अधिवक्ता वोट डालेंगे।

इंदौर जिला कोर्ट परिसर में मतदान के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। अधिवक्ताओं की सदस्यता वर्ष और मतदाता क्रमांक के आधार पर अलग-अलग मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

नए कोर्ट भवन के सभागार, अधिवक्ता ग्रंथालय, बार रूम के सामने, टेनिस हॉल और मुख्य अधिवक्ता कक्ष सहित विभिन्न स्थानों पर मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

प्रदेशभर से 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में: इस बार प्रदेशभर से 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें इंदौर के 22 उम्मीदवार भी शामिल हैं। शहर से चुनाव लड़ रहे प्रमुख प्रत्याशियों में विवेक सिंह, हितोषी जय हार्डिया, सुनील गुप्ता, नरेंद्र कुमार जैन, खिलाड़ी लाल गनगौरे, सुरेंद्र कुमार वर्मा, निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया और अखिलेश कुमार सक्सेना सहित कई नाम प्रमुख हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

परिचय पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य
मुख्य मतदान अधिकारी एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार मिश्रा के अनुसार मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। हालांकि शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र पर मौजूद सभी मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।

मतदान के दौरान प्रत्येक अधिवक्ता को राज्य अधिवक्ता परिषद, जिला अथवा तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा जारी परिचय पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। मतदान को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला कोर्ट परिसर में केवल एक प्रवेश द्वार से ही प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

वहीं मतदान केंद्र से 200 गज की परिधि में किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

23 प्रत्याशियों को ही वरीयता क्रम में दे सकेंगे वोट: स्टेट बार काउंसिल चुनाव हर पांच वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। इस बार 25 प्रतिनिधियों का चयन होना है, लेकिन दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण मतदाता केवल 23 प्रत्याशियों को ही वरीयता क्रम में वोट दे सकेंगे।

मतपत्र में सभी प्रत्याशियों के नाम एक साथ दिए जाएंगे, जिनके सामने मतदाताओं को 1 से 23 तक क्रम अंकित करना होगा।

निर्धारित संख्या से अधिक उम्मीदवारों को वोट देने पर मतपत्र निरस्त माना जाएगा। प्रदेश स्तर पर निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सुशील कुमार पालो को सौंपी गई है।

मतदान के बाद मतगणना 16 जून से शुरू होगी, जिसके कई दिन तक चलने की संभावना है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 16 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 16 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 16 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 16 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 16 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 17 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 17 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 17 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 17 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 17 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 17 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 17 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 17 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 17 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 17 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 17 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 17 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 17 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!