खबर
Top News

कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: 1 सितंबर से महंगी होंगी इस कंपनी की कारें; कीमतों में होगी इतने रुपए तक बढ़ोतरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 4:42 pm
शेयर करें:
कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
टाटा मोटर्स की नई कार या SUV खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अहम खबर है। Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) ने अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

25 हजार तक बढ़ सकते हैं दाम
नई कीमतें 1 सितंबर 2026 से लागू होंगी और मॉडल-वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में 25 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

पेट्रोल-डीजल के साथ EV भी महंगी होंगी
कंपनी के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी उसके पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो पर लागू होगी। हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट में बढ़ोतरी की राशि अलग-अलग हो सकती है। इसका असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल वाली ICE कारों पर नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर भी पड़ेगा।

क्यों बढ़ा रही है कंपनी कारों के दाम?
टाटा मोटर्स ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत को मुख्य वजह बताया है। कंपनी के अनुसार महंगाई के दबाव के साथ वैश्विक स्तर पर बनी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण उत्पादन लागत बढ़ रही है।

कंपनी का कहना है कि वह बढ़ती लागत के बड़े हिस्से को खुद वहन करने की कोशिश कर रही है, ताकि ग्राहकों पर पूरा बोझ न पड़े। हालांकि, लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण उसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है।

इस साल दूसरी बार बढ़ेंगे दाम
टाटा मोटर्स की ओर से इस साल पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह दूसरा ऐलान है। इससे पहले जून में कंपनी ने ICE और EV दोनों मॉडल की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी की थी, जो 1 जुलाई 2026 से लागू हुई थी। अब सितंबर से एक बार फिर कीमतें बढ़ने जा रही हैं।

Maruti और Hyundai भी बढ़ा चुकी हैं कीमतें
ऑटो सेक्टर में कीमत बढ़ाने वाली टाटा मोटर्स अकेली कंपनी नहीं है। Hyundai Motor India ने भी 19 अगस्त को सितंबर 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।

कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत के साथ वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को वजह बताया था।

नई कार खरीदने वालों पर क्या होगा असर?
1 सितंबर के बाद Tata की कार या SUV खरीदने पर ग्राहकों को मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर कोई ग्राहक टाटा की नई कार खरीदने की योजना बना रहा है, तो कीमत बढ़ने से पहले खरीदारी करने पर मौजूदा कीमत का फायदा मिल सकता है।

हालांकि, किस मॉडल और वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ेगी, इसकी विस्तृत जानकारी कंपनी की ओर से अलग-अलग मॉडल के लिए जारी की जाएगी।

संबंधित समाचार

350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

2 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

7 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

14 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

15 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

20 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

25 minutes ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

31 minutes ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

32 minutes ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

40 minutes ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 1 hour ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 2 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 2 hours ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!