डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में अहम फैसले: सिंचाई परियोजना को 286 करोड़ की मंजूरी, इतने विकास कार्यों पर मुहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में विकास, कृषि, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों को प्रदेश में समावेशी विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
मिडवासा सिंचाई परियोजना को मंजूरी
कैबिनेट ने सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इस परियोजना के जरिए क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
19,810 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी
बैठक में कुल 19,810 करोड़ रुपए के विभिन्न लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें कई बड़े सेक्टर शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के तहत विकास कार्यों के लिए 10,801 करोड़ रुपए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए 3553.35 करोड़ रुपए। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1674 करोड़ रुपए। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1005 करोड़ रुपए।
कृषि क्षेत्र को बढ़ावा
कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन (SMAM) के तहत 2250 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। इससे किसानों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
महिला सशक्तिकरण पर फोकस
महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के संचालन और विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन-181 के लिए 240.42 करोड़ रुपए। प्रदेश में 8 नए वन स्टॉप सेंटर शुरू करने की मंजूरी। साथ ही कैबिनेट ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लागू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र की सराहना की।
केंद्र सरकार के प्रयासों का किया स्वागत
बैठक के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि कैबिनेट ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण कानून को लागू करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!