अफसरों को नोटिस का असर: CM हेल्पलाइन में D से A ग्रेड पहुंचा यह शहर; प्रदेश में गुना के बाद आया दूसरे नंबर पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता वाली सीएम हेल्पलाइन में इंदौर जिले ने महज 15 दिन में बड़ी छलांग लगाई है।
राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस और लगातार समीक्षा के बाद इंदौर D ग्रेड से सीधे A ग्रेड में पहुंच गया है। ताजा रैंकिंग में इंदौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
कुछ दिन पहले तक राजस्व मामलों में इंदौर की स्थिति बेहद खराब थी। 5 अगस्त को जिला 48वें स्थान पर था और D ग्रेड में शामिल था। प्रदेश के टॉप जिलों में रहने वाला इंदौर अचानक इतनी नीचे पहुंचा तो प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।
कलेक्टर ने दिखाई सख्ती
जिले की खराब स्थिति सामने आने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित मामलों की समीक्षा की।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को एक-एक कर नोटिस जारी किए गए और मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए।
इसके बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी दिखाई दी। अधिकारियों की कोर्ट लगाई गईं और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर फोकस किया गया।
26 में से 23 अधिकारी D ग्रेड में थे
5 अगस्त की स्थिति पर नजर डालें तो इंदौर की तस्वीर बेहद चिंताजनक थी। जिले की कुल 26 राजस्व कोर्ट में से 23 अधिकारी D कैटेगरी में थे।
सिर्फ एक अधिकारी की कोर्ट A कैटेगरी और दो अधिकारियों की कोर्ट C कैटेगरी में थी। इसी वजह से जिले की ओवरऑल रैंकिंग भी गिरकर 48वें स्थान पर पहुंच गई थी।
15 दिन में ऐसे बदली रैंकिंग
प्रशासन की सख्ती के बाद राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आई। 15 अगस्त के आसपास इंदौर C रैंकिंग में पहुंच गया। उस समय 5 अधिकारी A ग्रेड, 9 अधिकारी B ग्रेड, 8 अधिकारी C ग्रेड और 4 अधिकारी D ग्रेड में थे।
इसके बाद अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों के निराकरण पर और तेजी से काम किया। 22 अगस्त की ताजा स्थिति में इंदौर A ग्रेड में पहुंच गया है।
राजस्व कोर्ट और शिविरों से मिला फायदा
अधिकारियों ने लंबित मामलों के निराकरण के लिए लगातार राजस्व कोर्ट लगाईं। इसके साथ ही राजस्व शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया।
सीएम जनविश्वास अभियान के तहत भी आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। इसका सीधा असर सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में दिखाई दिया।
प्रदेश में दूसरे नंबर पर इंदौर
ताजा रैंकिंग में गुना जिले के बाद इंदौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यानी महज 15 दिनों में 48वें स्थान और D ग्रेड से निकलकर इंदौर ने टॉप-2 में जगह बना ली।
प्रशासन के लिए अब चुनौती इस प्रदर्शन को बनाए रखने की है, ताकि लंबित राजस्व मामलों के साथ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समय पर निराकरण होता रहे और इंदौर दोबारा निचली रैंकिंग में न पहुंचे।
D से A तक का यह बदलाव प्रशासनिक सख्ती और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के असर के तौर पर देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे मूंग सुखा रहे परिवार को SUV ने उड़ाया:एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; 20 फीट दूर जा गिरे शव

महापौर और अध्यक्ष ने रोकी एमआईसी बनने की राह:विधायक को दे रहे दांव

भाजपा अध्यक्ष की AI तस्वीर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा:कांग्रेस पार्षद पर केस; राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज

त्योहार पर हाहाकार शकर सत्तर पार:शकर के बेतहाशा बढ़े भाव ने मोदी सरकार की उड़ाई नींद; सख्त एक्शन शुरू

Ola-Rapido पर RTO का शिकंजा:अब इन बाइकों पर होगी कार्रवाई

UCC का बढ़ा विरोध:यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन; इस शहर में मुफ्ती की तीखी टिप्पणी

उधार दिए रुपए मांगने पहुंची महिला से मारपीट:जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का भी लगाया आरोप; पुलिस से शिकायत

सीमेंट फैक्ट्री में धमाका:3 इंजीनियरों की मौत; ओवरहीटिंग के बाद हुआ ब्लास्ट

देखिए वीडियो:लाइसेंस टीवी चैनल बेचकर कमाई; ZEEFLIX ऐप का आरोपी गिरफ्तार, शिकायत पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, लग्जरी कारों की खरीद भी जांच के दायरे में

भीषण सड़क हादसा:ट्रक से टकराई यात्रियों की कार; पति-पत्नी सहित 3 की मौत; कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग

IT कंपनी पर ED का शिकंजा:दफ्तर से संचालकों के घर तक छापा; विदेशी फंड ट्रांसफर की जांच, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेज खंगाले

MP में बारिश का रौद्र रूप:नदियां उफान पर; इन जिलों में आज भारी वर्षा का अलर्ट, 104 करोड़ की सड़क बही

जिला अस्पताल के NICU की वॉर्मर मशीन में लगी आग:3 नवजात झुलसे; इलाज के दौरान एक बच्चे ने तोड़ा दम

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मोबाइल की चैटिंग खंगाल रही पुलिस

मरीजों की सेहत से खिलवाड़:सरकारी अस्पतालों के पानी में मिले ई-कोलाई और कॉलिफॉर्म; मानव-जानवर मल के बैक्टीरिया,कई अस्पतालों के सैंपल फेल

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!