खबर
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद का असर: दानपेटियों में घट गया चढ़ावा, श्रद्धालु अभी भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे, पर राशि हुई कम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 2:59 pm
शेयर करें:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद का असर

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावा और बहुमूल्य दान सामग्री में कथित हेरफेर के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसका असर अब मंदिर में आने वाले चढ़ावे पर भी दिखाई देने लगा है। बताया जा रहा है कि जहां पहले मंदिर की दानपेटियों से प्रतिदिन 8 से 12 लाख रुपये तक का चढ़ावा निकलता था, वहीं अब यह राशि घटकर एक लाख रुपये से भी कम रह गई है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है और बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विवाद ने दुखी और चिंतित किया
श्रद्धालुओं का कहना है कि चढ़ावा विवाद ने उन्हें दुखी और चिंतित किया है। कई श्रद्धालु अब नकद दान की बजाय ऑनलाइन दान को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। उनका मानना है कि डिजिटल माध्यम से दान करने पर पारदर्शिता बनी रहती है और राशि सीधे अधिकृत खाते में पहुंचती है।

घटना से गलत संदेश गया
दिल्ली से अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु का कहना है कि घटना से गलत संदेश गया है। श्रद्धालुओं को दान देना बंद नहीं करना चाहिए, लेकिन यदि ऑनलाइन माध्यम अपनाया जाए तो बेहतर रहेगा। वहीं कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के बाहर जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

संत समाज में भी नाराजगी
मामले को लेकर संत समाज में भी नाराजगी देखी जा रही है। कई संतों का कहना है कि यदि दान और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका मानना है कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

चार वर्षों में करोड़ों का चंदा
राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद से मंदिर को लगातार बड़ी मात्रा में चंदा और दान प्राप्त होता रहा है। वर्ष 2020 से लेकर प्राण-प्रतिष्ठा तक मंदिर को विभिन्न माध्यमों से हजारों करोड़ रुपये का योगदान मिला। इस दौरान सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं भी बड़ी संख्या में दान की गईं।

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई और शुरुआती महीनों में चढ़ावे का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। लेकिन समय के साथ दान की राशि में धीरे-धीरे कमी आती गई। अब चढ़ावा विवाद सामने आने के बाद दानपेटियों में जमा होने वाली नकद राशि में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

SIT जांच के बाद बदली व्यवस्था
चढ़ावा विवाद की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की सक्रियता के बाद मंदिर प्रशासन ने दान की गिनती और निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अब मंदिर परिसर में स्थापित सभी दानपेटियों को नियमित अंतराल पर खोला जा रहा है और चढ़ावे की गिनती दो शिफ्टों में की जा रही है।

कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित
गिनती प्रक्रिया के दौरान ट्रस्ट और बैंक के कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही रिकॉर्ड संधारण और बैंक में राशि जमा करने की प्रक्रिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। जांच एजेंसियां गिनती और प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ कर रही हैं तथा दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल
राम मंदिर ट्रस्ट और उससे जुड़े वित्तीय मामलों को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। बीते वर्षों में मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त चंदे के उपयोग, जमीन खरीद-फरोख्त और संपत्ति सौदों को लेकर विभिन्न पक्षों द्वारा सवाल उठाए गए थे। हालांकि ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर सभी आरोपों का खंडन किया जाता रहा है और पारदर्शी व्यवस्था का दावा किया गया है।

आस्था बरकरार, जवाबदेही की मांग
चढ़ावा विवाद के बावजूद रामलला के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बनी हुई है। हालांकि श्रद्धालु अब यह जरूर चाहते हैं कि दान और बहुमूल्य चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता हो, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों की पुनरावृत्ति न हो।

इसी बीच सभी की निगाहें SIT की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद चढ़ावा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर तस्वीर साफ हो सकती है।

संबंधित समाचार

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

8 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

27 minutes ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

30 minutes ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

40 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 1 hour ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

about 1 hour ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 1 hour ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 2 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 2 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 2 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 2 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 19 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 19 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 20 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 20 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!