ओपन स्पेस की जमीन दबाकर बनाई अवैध दुकान: नगर निगम और ड्रग विभाग की शह पर चल रहा खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

विजय नगर के शिवाय सेंटर का मामला, नियमों की अनदेखी के बावजूद कार्रवाई नहीं, सड़क पर पार्किंग की समस्या जस की तस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर स्कीम 54 में नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे ‘शिवाय एडवांस गैस्ट्रो, लीवर एंड डायबिटीज व डायग्नोस्टिक सेंटर' की मनमानी बढ़ रही है। दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदकर मूकदर्शक बने हुए हैं।
सत्यसाईं चौराहे से स्कीम 54 जाने वाले इस तिराहे को निजी चिकित्सा संस्थान के व्यावसायिक स्वार्थ के लिए छोड़ दिया गया है। इस मामले में नगर निगम सहित ड्रग एवं कंट्रोल विभाग के जिला अधिकारी और यातायात पुलिस की लापरवाही दिख रही है। भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी कर खड़े किए इस अवैध साम्राज्य पर किसी भी विभाग ने प्रभावी कदम नहीं उठाया है। इससे यह साफ है कि पूरा तंत्र इन डॉक्टरों के आगे नतमस्तक हो चुका है।
नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं
चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉ. अमोल पाटिल और डॉ. अमित बूंदीवाल द्वारा नियमों की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिल्डिंग परमिशन के दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी कमर्शियल इमारत में ओपन स्पेस को खाली रखना होता है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस आसानी से आ-जा सकें, लेकिन यहां डॉ. पाटिल और डॉ. बूंदीवाल ने प्रशासनिक भ्रष्टाचार और सौदेबाजी से इस जमीन पर पक्का अवैध निर्माण कर मेडिकल दुकान खड़ी कर दी है।
प्रशासन लाचार
नगर निगम का पीला पंजा जहां आम और गरीब नागरिकों के छोटे-मोटे अतिक्रमणों पर तुरंत चल जाता है, वहीं इस अवैध निर्माण के सामने पूरी तरह लाचार और पंगु बना हुआ है। निगम प्रशासन ने इस खुले उल्लंघन पर पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया है और डॉक्टरों के खिलाफ कोई एक्शन न लेकर उन्हें अभयदान दे रखा है।
भ्रष्टाचार और मिलीभगत का सबसे बड़ा उदाहरण ड्रग एवं कंट्रोल विभाग की कार्यप्रणाली में देखने को मिलता है। विभाग के जिला अधिकारी ने बिना पार्किंग स्पेस और पूर्णतः अवैध रूप से ओपन स्पेस एरिया में बनी इस दुकान को दवाई बेचने का लाइसेंस कैसे जारी कर दिया, यह समझ से परे है।
मामले का खुलासा होने के बावजूद ड्रग विभाग के जिला अधिकारी ने इस दुकान के लाइसेंस की समीक्षा करने या इसे तत्काल सस्पेंड करने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। इस प्रकार का रवैया सीधे तौर पर नियमों को ठेंगा दिखाने वाले डॉक्टरों को खुली छूट और खुला संरक्षण देने जैसा है, जिससे विभाग की साख और निष्पक्षता पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है।
ट्रैफिक जाम को लेकर यातायात पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदाराना
तिराहे पर हर दिन पैदा होने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर यातायात पुलिस का रवैया भी पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना बना हुआ है और वह कार्रवाई करने के खिलाफ दिख रहा है। शिवाय सेंटर के प्रबंधन ने सार्वजनिक सड़क को अपनी निजी संपत्ति समझ रखा है और वहां बाउंसरों की तैनाती कर दी है।
ये निजी गार्ड मुख्य सड़क पर मरीजों के दोपहिया और चार पहिया वाहनों को दो-दो कतारों में खड़ा करवाते हैं। सत्यसांई चौराहे को जोड़ने वाला यह सबसे प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां सुबह से रात तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस रास्ते से गुजरने वाली एंबुलेंस और आम राहगीर घंटों इस जानलेवा जाम में फंसकर परेशान होने को मजबूर हैं।
यदि कोई आम नागरिक इस अव्यवस्था का विरोध करता है या वहां अपनी गाड़ी खड़ी करने की कोशिश करता है, तो ये बाउंसर सरेआम बदतमीजी और गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। सार्वजनिक सड़क पर अपनी खुद की गैरकानूनी व्यवस्था चलाने वाले इन गुंडों के खिलाफ यातायात पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।
भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर
नगर निगम के जोन अधिकारियों और बिल्डिंग अधिकारी की भूमिका भी मामले में संदेह के घेरे में है। रोजाना इस मार्ग पर आंखें मूंदकर निकलने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है, क्योंकि इन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को सड़क पर फैला यह अतिक्रमण और अनिवार्य ओपन स्पेस को दबाकर बनाई गई मेडिकल दुकान दिखाई नहीं देती।
यह एरिया ब्लॉक होने से बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के मानकों की धज्जियां उड़ चुकी हैं, जो किसी हादसे को खुला आमंत्रण है। इसके बावजूद प्रशासनिक अमला धृतराष्ट्र बना बैठा है। रहवासियों में प्रशासन के इस पक्षपातपूर्ण और कमजोर रवैये को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
नगर निगम के पास इस अवैध निर्माण की शिकायतें पहुंचने के बाद भी फाइलों को दबा दिया गया है। जब आम जनता के हितों की रक्षा करने वाले जिम्मेदार अधिकारी ही इस प्रकार पीछे हटेंगे, तो आम नागरिक न्याय के लिए कहां जाएगा।
डॉक्टर अमोल पाटिल और डॉक्टर अमित बूंदीवाल के प्रभाव के आगे ड्रग विभाग के जिला अधिकारी और यातायात पुलिस की टीमें कार्रवाई करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!