खबर
Top News

कारोबारी पर अवैध खनन का मामला: कंपनी पर अर्थदंड की कार्रवाई; प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
कारोबारी पर अवैध खनन का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की प्रमुख कन्फेक्शनरी कंपनी नाटी फूड्स से जुड़े कारोबारी संजय अग्रवाल और उनकी रियल एस्टेट कंपनी प्रकृति रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में लगभग 2.03 करोड़ रुपए के अर्थदंड का दावा किया गया है। मामला अब अपर कलेक्टर न्यायालय में विचाराधीन है।

इनको बनाया प्रतिवादी
इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर संजय अग्रवाल, उनकी पत्नी रानी अग्रवाल, भाई विनोद अग्रवाल के साथ-साथ निर्माण कार्य से जुड़ी खुरानिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि दिनेश कुमावत और अन्य संबंधित पक्षों को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

लग्जरी प्रोजेक्ट सेरेनिटी पर उठे सवाल
विवाद स्कीम-140 स्थित प्रकृति रियलटर्स के लग्जरी प्रोजेक्ट 'सेरेनिटी' से जुड़ा है। खनिज विभाग के अनुसार परियोजना स्थल पर बेसमेंट निर्माण के दौरान स्वीकृत सीमा से अधिक मिट्टी और मुरम के उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी।

यह शिकायत अधिवक्ता ज्ञानेंद्र पटेल द्वारा 12 जून 2025 को दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद खनिज विभाग ने दस्तावेजों की जांच और स्थल निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की।

जांच में अवैध खनन के संकेत
सहायक खनिज अधिकारी आलोक अग्रवाल ने 24 नवंबर 2025 को स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम पिपल्याहाना स्थित संबंधित सर्वे नंबर पर स्वीकृत सीमा से अधिक खुदाई की गई थी।

13,532 घनमीटर मिट्टी और मुरम का उत्खनन
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार लगभग 13,532 घनमीटर मिट्टी और मुरम का उत्खनन किया गया, जबकि इसके लिए आवश्यक वैध अनुमति और रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

जांच के दौरान प्रकृति रियलटर्स और निर्माण एजेंसी ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का प्रयास किया, लेकिन विभाग को किसी भी पक्ष के पास आवश्यक वैध स्वीकृतियां नहीं मिलीं।

कैसे बनी 2 करोड़ रुपए से अधिक की पेनल्टी
खनिज विभाग के अनुसार उत्खनित सामग्री पर देय रॉयल्टी लगभग 6.73 लाख रुपए बनती है। नियमों के तहत रॉयल्टी राशि का 15 गुना अर्थदंड लगाया गया, जो करीब 1.01 करोड़ रुपए बैठता है।

इसके अलावा पर्यावरणीय क्षति के मद्देनजर समान राशि का अतिरिक्त दंड प्रस्तावित किया गया। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 2 करोड़ 3 लाख रुपए का प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

जांच प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
मामले में खनिज विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। शिकायत जून 2025 में दर्ज हुई थी, जबकि स्थल निरीक्षण नवंबर 2025 में किया गया। विभागीय रिपोर्ट जनवरी 2026 में तैयार हुई और उसके बाद प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

खनन की मात्रा कम दर्शाकर नुकसान का आकलन घटाया
शिकायतकर्ता अधिवक्ता ज्ञानेंद्र पटेल का आरोप है कि वास्तविक अवैध खनन विभागीय रिपोर्ट में दर्शाई गई मात्रा से कहीं अधिक है। उनका दावा है कि मामले में पांच करोड़ रुपए से अधिक की पेनल्टी बन सकती थी, लेकिन खनन की मात्रा कम दर्शाकर नुकसान का आकलन घटाया गया है।

मामला न्यायालय में, कारोबारी ने टिप्पणी से किया इनकार
मामले को लेकर संजय अग्रवाल ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वे इस पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं करना चाहते।

फिलहाल पूरे मामले की सुनवाई अपर कलेक्टर न्यायालय में चल रही है। न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अवैध खनन के आरोपों में संबंधित पक्षों की क्या जिम्मेदारी तय होती है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 14 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 14 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 14 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 15 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 15 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 15 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 15 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 15 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 15 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 15 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 16 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 16 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 16 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 16 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 16 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 16 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 16 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 16 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!