शराब दुकान का अवैध अहाता बंद: महिलाओं से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंगाली चौराहा शराब दुकान के पीछे संचालित अवैध अहाते को लेकर लगातार खुलासा फर्स्ट में प्रकाशित खबरों और रहवासियों के विरोध के बाद आखिरकार प्रशासन को कार्रवाई करना पड़ी। कलेक्टर के संज्ञान में मामला पहुंचते ही आबकारी विभाग ने मौके पर जांच कर अवैध अहाता बंद करवा दिया।
हालांकि अहाता तो बंद हो गया, लेकिन उससे जुड़े विवादों में पुलिस की भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। महिलाओं से मारपीट के आरोप झेल रहे शराब दुकान के कर्मचारियों पर अब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी रिंग रोड स्थित बंगाली चौराहा शराब दुकान के पीछे संचालित अवैध अहाते की शिकायत करने कलेक्टर की जनसुनवाई में किष्किंधा अपार्टमेंट निवासी सविता रोकड़े व अन्य रहवासी पहुंचे थे। शिकायत के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शराब पीने के स्थान को बंद करा दिया है।
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसी दुकान को लेकर पूर्व में भी शिकायतें मिलने पर प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सविता रोकड़े ने अवैध अहाते का वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सोशल मीडिया पर संदेश भेजा था। उन्होंने शहर में बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ‘इंदौर बनेगा सुरक्षित नंबर-1’ अभियान शुरू करने की मांग की थी।
इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया और प्रशासन सक्रिय हुआ। सोमवार रात भी शराब दुकान के सेल्समैनों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी, लेकिन खजराना पुलिस ने पिटाए युवक पर ही केस दर्ज किया था।
इससे तीन दिन पहले इन्हीं सेल्समैनों ने अवैध अहाते का वीडियो बनाने पर सविता रोकड़े और उनके परिवार के साथ डंडों से मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने पीड़िता की तरफ से या खुद कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं की।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!