सड़क किनारे पेड़ सूखे तो इंजीनियरों पर गिरेगी गाज: पीडब्ल्यूडी में एसडीओ और सब इंजीनियर होंगे जिम्मेदार; लापरवाही पर सस्पेंड तक की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अब सड़क निर्माण में घटिया काम के साथ-साथ सड़क किनारे लगाए गए पौधों की देखभाल में लापरवाही भी इंजीनियरों पर भारी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पौधों के सूखने या उनके संरक्षण में कमी मिलने पर संबंधित एसडीओ और सब इंजीनियर की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, निर्माण एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के ताजा निर्देशों के मुताबिक सड़क किनारे लगाए गए पौधों और पेड़ों के संरक्षण की नियमित निगरानी अनिवार्य होगी। हर पौधे के तने के चारों ओर 45 सेंटीमीटर तक मिट्टी और मुरम की मल्चिंग कराना जरूरी किया गया है। निर्माण और सड़क निरीक्षण के दौरान इन मानकों का पालन नहीं होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल में सब इंजीनियर हो चुका सस्पेंड
पीडब्ल्यूडी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पौधों के संरक्षण संबंधी निर्देशों का पालन नहीं मिला है। ऐसे ही एक मामले में भोपाल के एक सब इंजीनियर को निलंबित भी किया जा चुका है। अब विभाग ने प्रदेशभर में इस व्यवस्था को लेकर सख्ती के निर्देश दिए हैं।
एसडीओ की होगी सीधी जवाबदेही
संबंधित एसडीओ को अपने क्षेत्र में पौधों की सुरक्षा और रखरखाव की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को खुद मौके पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पौधों की देखभाल में लापरवाही न करें।
विभाग ने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंताओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी कराने के निर्देश दिए हैं। भोपाल में हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।
लापरवाही मिली तो अधिकारी-ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूडी ने चेतावनी दी है कि पौधों के संरक्षण में लापरवाही या उदासीनता सामने आने पर संबंधित अधिकारी, निर्माण एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ प्रचलित नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यानी अब सड़क किनारे पौधे लगाकर जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। पौधे सूखे या उनकी देखभाल में कमी मिली तो जवाबदेही तय होगी और जरूरत पड़ने पर निलंबन जैसी कार्रवाई भी की जा सकेगी।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!