खबर
Top News

हैवानियत नहीं कर सका तो बच्चे को मार डाला: चंद मिनटों में हत्या कर पलंग पेटी में छिपाया शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 फ़रवरी 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
हैवानियत नहीं कर सका तो बच्चे को मार डाला

पुलिस को आरोपी के ताऊ की तलाश

साक्ष्य छिपाने में हत्यारे की मां भी बनेगी आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मासूमों के कत्ल के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन शुक्रवार रात एमआईजी थाना क्षेत्र में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। नशे का आदी युवक पतंग की डोर देने के बहाने एक बच्चे को पांच मंजिला इमारत की छत पर ले गया, वहां उससे दरिंदगी करने की कोशिश की और बच्चे के शोर मचाने पर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद अपने ताऊ के साथ मिलकर शव को घर की ही पलंग पेटी में छिपा दिया। हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए खून से सनी जैकेट छत पर छोड़ गया और बच्चे का बैग मल्टी के पीछे फेंक दिया।

तलाश के दौरान वह खुद पुलिस के साथ-साथ घूमता रहा। मामले में अब आरोपी की मां को भी साजिश में शामिल मानते हुए पुलिस उसे आरोपी बनाने की तैयारी में है। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने बच्चे को बड़ी ही बेरहमी से मारा है।

श्रीनगर कांकड़ में पत्नी, दो बेटियों और इकलौते बेटे के साथ रहने वाले मशहूर कव्वाल का घर है। परसों शाम कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला उनका बेटा कोचिंग से लौटा और क्षेत्र में ही स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट में रहने वाले दोस्त अयान के पास चला गया। दोनों साइकिल चलाने लगे।

शाम 7.35 के बाद बच्चे को किसी ने नहीं देखा। उसके घर नहीं पहुंचने पर रात में परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन उसे तलाशने में जुटे थे कि इस बीच रात को किसी ने डॉयल 112 पर श्रीदेवी अपार्टमेंट से चीख सुनाई देने की जानकारी दी। पुलिसकर्मी पांच मंजिला उक्त इमारत में पहुंचे, लेकिन तीसरी मंजिल से लौट गए।

हालांकि बच्चे के परिजन के दबाव बनाने पर उधर एमआईजी पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी रही। श्रीनगर कांकड़ के अलावा खजराना लिंक रोड, मालवीय नगर और बर्फानी धाम तक उसे तलाशा।

मोबाइल की सीडीआर निकालेगी पुलिस
पुलिस के अनुसार आरोपी रेहान का परिवार खजराना में रहता था। करीब डेढ़ साल पहले ही श्रीदेवी अपार्टमेंट में रहने आया था। रेहान पांच भाई-बहन है। रेहान के बड़े भाई अब्दुल रजा ने साल 2021 में एक 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या की थी। उसे आजीवन कारावास हो गया है। उसके दो अन्य भाई ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

घटना के बाद रेहान ने उन्हें फोन लगाया था, लेकिन घटना नहीं बताई और बाद में अपने ताऊजी को बुलाया। रेहान से भी छोटा एक भाई है। पुलिस को शंका है कि मां शहजादी की तरह ही उसे भी घटना की जानकारी थी।

पुलिस ने शहजादी को थाने में बैठा लिया है। उसे आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस ने रेहान का मोबाइल जब्त कर लिया है। उसकी सीडीआर निकाली जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसने हत्या के बाद किस-किस को बताया था।

पांचवीं मंजिल की छत पर मिला बच्चे का खून से सना जैकेट
आखिरी बार वह श्रीदेवी अपार्टमेंट में जाते दिखा, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखा। सुबह परिजन मल्टी में पहुंचे तो उन्हें पांचवीं मंजिल की छत पर बच्चे का खून से सना जैकेट मिल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छत पर खून के निशान भी मिले।

मल्टी के नीचे बच्चे का बैग भी मिल गया। बच्चे के साथ अनहोनी की शंका में उसकी तलाश के लिए स्नीफर डॉग को बुलवाया गया। स्नीफर डॉग मल्टी के आसपास घूमता रहा, फिर चौथी मंजिल तक गया। इस दौरान मल्टी में ही फ्लैट नं. 42 में रहने वाला रेहान पिता अब्दुल शाकीर (21) भी पुलिस के साथ बच्चे की तलाश में घूमता रहा, लेकिन उसके गले पर नाखून के निशान और नाखूनों में खून के धब्बे देख पुलिसकर्मियों को शंका हो गई। पूछने पर उसने बताया कि वह पिता के साथ लेथ मशीन का काम करता है। कल वह काम पर गया था। पता करने पर उसकी बात झूठी निकली। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बच्चे के नृशंस हत्याकांड का खुलासा हो गया।

रेहान ने किया पुलिस को गुमराह
बताते हैं जब पुलिस ने रेहान से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसी ने बच्चे को मारा है, क्योंकि करीब पंद्रह दिन पहले बच्चे ने उसके छोटे भाई से मारपीट की थी। इसी रंजिश के चलते वह बच्चे को अपार्टमेंट की छत पर ले गया और पहले ईंट सिर पर मारकर फिर नायलोन की रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला।

हत्या के बाद अपने नयापुरा निवासी ताऊ अब्दुल रफीक राजा को फोन कर बुलाया और शव को कंबल में लपेटकर घर में पलंग पेटी में छिपाकर उस पर कपड़े डाल दिए। शव देख मां शहजादी बी रोने लगी तो उन्हें शव को देर रात को ठिकाने लगाने का कहकर विश्वास में ले लिया।

78 वर्षीय दादी मुनव्वर जहां को पलंग पेटी पर सुलवा दिया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी के घर पर पलंग पेटी पर सो रही दादी को हटवाकर पलंग पेटी खोली तो होश उड़ गए। बच्चे का शव अंदर था।

पतंग की डोर के बहाने ले गया था फ्लैट में- शुरू में तो पुलिस ने रेहान की बातों पर यकीन कर लिया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि रेहान नशे का आदी है। लंबे समय से काम पर नहीं जा रहा था। शुक्रवार रात उसने बच्चे को पतंग की डोर (मांझा) देने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाया था।

बच्ची लापता परिजन को अनहोनी की आशंका
परसों रात एमआईजी थाना क्षेत्र से एक तेरह वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला कत्ल में बदल गया। वहीं, इसी थाना क्षेत्र में 11 दिन से लापता एक सोलह वर्षीय बच्ची को तलाशने में पुलिस की कोई रुचि नहीं है। अब परिजन को बच्ची से भी अनहोनी का शक है।

अनूप नगर निवासी लक्ष्मण मासरे के अनुसार चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी सोलह साल की है। वह 21 जनवरी की दोपहर से गायब है। पहले हम बिचौली मर्दाना में रहते थे। शंका थी कि वहां के ग्राम अंबा मोलिया का रहने वाला अजय पिता राजेश बेटी को लेकर गया है।

शंका के चलते उसके घर गए तो पता चला कि अजय, उसके पिता राजेश और रोहित हमारी बेटी को गुजरात ले गए हैं। हमसे बेटी की बात भी कराई और बेटी को आकर ले जाने को कहा। हमने एमआईजी पुलिस को सूचना दी तो पुलिस बोली जाओ बेटी को ले आओ। हम गुजरात पहुंचे तो अजय का फोन बंद आने लगा।

रातभर परेशान होने के बाद हम सुबह लौट आए। थाने गए और 26 जनवरी को बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया। अजय और उसके पिता राजेश का नंबर दिया और पूरा मामला बताया। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक उसे तलाशने की जेहमत नहीं उठा रही है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 1 hour ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 1 hour ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 2 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 2 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 2 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 2 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 2 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 2 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 2 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 2 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 2 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 2 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 2 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 2 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 3 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!