आहत मां ने कांग्रेस नेता को सुनाया दर्द: अगर नीट पेपर लीक नहीं हुआ होता तो वह हमारे बीच होती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/मऊगंज।
नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाली मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के परिवार से शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बातचीत की।
इस दौरान आकांक्षा की मां अपने दर्द को रोक नहीं सकीं और कहा, ' मेरी बेटी ही हमारे परिवार का इकलौता सहारा थी। अगर वह डॉक्टर बन जाती तो घर का कर्ज उतर जाता और हमारे सपने पूर हो जाते।' राहुल गांधी और आकांक्षा की मां के बीच हुई भावुक बातचीत का वीडियो आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
'उसकी कोई गलती नहीं थी, उसने सिर्फ मेहनत की थी'
फोन पर बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने आकांक्षा की लिखी चिट्ठी पढ़ी। चिट्ठी पढ़कर उन्हें गहरा दुख हुआ और इसी कारण उन्होंने परिवार से संपर्क किया। राहुल ने कहा, बेचारी की इसमें कोई गलती नहीं थी। उसने सिर्फ पढ़ाई की थी और मेहनत की थी। अगर मेरे लायक कोई मदद हो तो जरूर बताइए।'
मां का दर्द: 'बेटी डॉक्टर बन जाती तो हमारा जीवन बदल जाता'
आकांक्षा की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की थी और परिवार ने उसकी पढ़ाई के लिए कर्ज तक लिया था। उन्होंने भावुक होकर कहा, "सबसे बड़ा दुख यही है कि उसने इतनी मेहनत की। अगर पेपर लीक नहीं हुआ होता तो शायद आज वह हमारे बीच होती। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। घर में वही सबसे बड़ी थी और हमारे परिवार की उम्मीद थी।"
पिता गंभीर रूप से बीमार
मां ने बताया कि आकांक्षा के पिता गंभीर रूप से बीमार हैं और दो बार ऑपरेशन हो चुका है। वे अपने हाथ से पानी तक नहीं पी सकते। ऐसे में परिवार को उम्मीद थी कि बेटी डॉक्टर बनकर घर की आर्थिक स्थिति संभालेगी।
'उसे लगा कि उसने परिवार को निराश कर दिया'
राहुल गांधी ने बातचीत में कहा कि आकांक्षा की चिट्ठी पढ़कर उन्हें महसूस हुआ कि वह खुद को परिवार के सपनों के टूटने का जिम्मेदार मान रही थी।
उन्होंने कहा, "चिट्ठी पढ़कर लगा कि उसे लगा होगा कि उसने परिवार को निराश कर दिया, जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी। वह सिर्फ एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था की शिकार हुई।"
कांग्रेस की ओर से आर्थिक सहायता
बातचीत के दौरान आकांक्षा के बड़े पिता हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी ने राहुल गांधी को बताया कि कांग्रेस की ओर से परिवार को ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिल चुकी है और 50 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता भी मिलने वाली है।
पेपर लीक पर फिर उठे सवाल
आकांक्षा की मौत के बाद एक बार फिर NEET पेपर लीक मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष लगातार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है। वहीं आकांक्षा का मामला उन हजारों छात्रों की मानसिक पीड़ा को सामने लाता है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं से प्रभावित हुए हैं।
संबंधित समाचार

35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा:लोकायुक्त पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस प्रधान आरक्षक निलंबित

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!