खबर
Indore

एयरपोर्ट पर 28 घंटे से फंसे सैकड़ों भारतीय: तकनीकी खराबी के बाद रनवे से लौटी फ्लाइट; यात्री हो रहे परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 8:37 pm
शेयर करें:
एयरपोर्ट पर 28 घंटे से फंसे सैकड़ों भारतीय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/नई दिल्ली।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से भारत लौटने वाले करीब 200 यात्री 28 घंटे से एयरपोर्ट पर फंसे हैं। इनमें इंदौर के भी कई यात्री शामिल हैं। यात्रियों के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी के कारण रनवे से वापस लौट गई। इसके बाद यात्रियों को बार-बार उड़ान का नया समय बताया जाता रहा, लेकिन तय समय पर फ्लाइट रवाना नहीं हुई।

इंदौर की यात्री बोलीं- 28 घंटे से सिर्फ इंतजार
इंदौर की दिव्या माहेश्वरी भी इस फ्लाइट से भारत लौटने वाली थीं। उन्होंने बताया कि वे थाईलैंड घूमने गई थीं और गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बैंकॉक से दिल्ली की फ्लाइट थी। शाम 6 बजे बोर्डिंग के बाद यात्री रनवे तक पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद फ्लाइट वापस लौट आई।

क्रू मेंबर्स से पूछने पर तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई। यात्रियों को रात करीब 8:30 बजे तक विमान में बैठाकर रखा गया। इसके बाद पहले रात 11:15 बजे उड़ान की बात कही गई और फिर अगले दिन तक फ्लाइट टलने की जानकारी दी गई।

होटल भेजा, फिर एयरपोर्ट बुलाया
यात्रियों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे एअर इंडिया ने होटल की व्यवस्था की। शुक्रवार को शाम 5:30 बजे उड़ान की जानकारी मिलने पर यात्री दोपहर करीब 1:30 बजे फिर एयरपोर्ट पहुंच गए। कई घंटे इंतजार के बाद शाम 7:15 बजे उड़ान की बात कही गई, लेकिन तय समय पर भी विमान रवाना नहीं हुआ। रात करीब 8 बजे बोर्डिंग शुरू हुई।

यात्रियों का कहना है कि छोटे बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौट चुके हैं।

एअर इंडिया ने बताया- ऑपरेशनल कारणों से बदला शेड्यूल
एअर इंडिया ने यात्रियों को भेजे ई-मेल में बताया कि बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 4335 का शेड्यूल ऑपरेशनल कारणों से बदला गया है। ई-मेल में तकनीकी खराबी का उल्लेख नहीं किया गया। एयरलाइन ने असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है।

संबंधित समाचार

इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट
Top News

इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

about 11 hours ago
कांग्रेस पार्षद के पट्‌ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण
Top News

कांग्रेस पार्षद के पट्‌ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

about 11 hours ago
मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी
Top News

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

about 11 hours ago
छठ पूजा में अब एक दिन शेष
Top News

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

about 11 hours ago
रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं
Top News

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

about 11 hours ago
शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा
Top News

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

about 11 hours ago
बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब  मना रही खुशियां
Top News

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

about 11 hours ago
डूबते सूरज को प्रणाम
Top News

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

about 11 hours ago
संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री
Top News

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

about 12 hours ago
साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते
Top News

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला
Top News

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

about 12 hours ago
फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक
Top News

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

about 12 hours ago
ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

about 12 hours ago
सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा
Top News

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

about 12 hours ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

about 12 hours ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

about 13 hours ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

about 13 hours ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

about 13 hours ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 13 hours ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!