कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार: करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूनी इंदौर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोकीन के साथ एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.20 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान लाल रंग की मर्सिडीज कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को जूनी इंदौर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोबी घाट करबला मैदान में लाल रंग की मर्सिडीज कार क्रमांक MP 09 CW 7000 में एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन सहित उसमें बैठे युवक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 2.20 ग्राम कोकीन बरामद हुई। पुलिस ने ड्रग टेस्टिंग किट से मादक पदार्थ की जांच कराई, जिसमें उसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान कल्प काकरिया (23), निवासी शांति निकेतन, बिचौली हप्सी, इंदौर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मौके पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 603/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त जोन-4 नरेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। जूनी इंदौर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी जूनी इंदौर, उपनिरीक्षक सतीश कुमार गर्ग, प्रधान आरक्षक किशोर, आरक्षक अमरीश, राधारमण, कपिल रावत, गोविंदा और श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!