80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए: जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

रातभर पूछताछ के बाद छोड़ा, अब आयकर विभाग खंगालेगा स्रोत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन बेचकर लाखों रुपए कमाने का दावा किया लेकिन हिसाब मांगने पर दस्तावेज नहीं बता सके। कनाड़िया इलाके में पुलिस ने देर रात एक कार से 80 लाख रुपए नकदी बरामद की। कार सवार दो व्यक्ति इतनी बड़ी रकम लेकर घूम रहे थे, लेकिन उनके पास संबंधित दस्तावेज नहीं मिले।
पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग जवाब दिए। अंत में रकम जमीन बेचने से मिलने की बात कही, लेकिन प्रमाण नहीं दिखा पाए। पुलिस ने राशि जब्त कर ली। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई और रात में छोड़ दिया गया। अब इस रकम का असली स्रोत पता लगाने की जिम्मेदारी आयकर विभाग की होगी।
कनाडिया टीआई तिलक करोले के मुताबिक भ्रमण के दौरान पुलिस को टीपीएस-05 मेन रोड स्थित फिनिक्स मॉल के पीछे मैदान में एक संदिग्ध वैगनआर कार (एमपी 09 जेडई 5088) दिखी। तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी मिली।
कार में तिलोक पिता भेरूलाल गामी (52), निवासी बरखेड़ा सोमा, बागली, देवास और मनोज पिता भेरूलाल गामी (44) मौजूद थे। कार की तलाशी में कुल 80 लाख रुपए मिले। लाखों रकम के संबंध में पूछताछ की गई तो दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनों के जवाब स्पष्ट नहीं थे। कभी कुछ तो कभी कुछ बताने के कारण पुलिस को रकम संदिग्ध लगी।
पुलिस ने रकम की गिनती कर जब्ती ली। सबसे ज्यादा 500 रुपए के नोट हैं। इसके अलावा 200 और 100 रुपए के नोट भी मिले। पहले बताया रकम बिचौली निवासी सुरेश से लेकर आए हैं फिर देवास जिले के बरखेड़ा, बागली क्षेत्र की जमीन बेचकर पैसा लाने की बात कही। टीआई के मुताबिक रकम के स्रोत और वैधता की जांच के लिए आयकर विभाग को पत्राचार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!