खबर
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग: कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 3:12 pm
शेयर करें:
अस्पताल में रिश्तों की जंग

चोइथराम हॉस्पिटल में लात-घूंसे बरसाने का आरोप

पुलिस ने चिंटू चौकसे के घर के बाहर से दबोचा, एसीपी ने भेजा जेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अस्पताल, जहां लोग अपनों की तकलीफ कम करने और इलाज कराने पहुंचते हैं, वहीं एक पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। तीन साल के मासूम भांजे के गर्म पानी से पैर जलने के बाद चोइथराम अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान उसकी देखभाल को लेकर ऐसी तनातनी हुई कि शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने अपने ही रिश्तेदार को लात-घूंसों से पीट दिया।

राजेंद्र नगर पुलिस ने देर रात केस दर्ज किया और अगले दिन कांग्रेस प्रवक्ता को पकड़ने के लिए लोकेशन से लेकर ठिकाने तक निगरानी की। आखिरकार पुलिस ने उन्हें कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे के घर के बाहर से हिरासत में ले लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

पारसी मोहल्ला निवासी सुमित हार्डिया का तीन वर्षीय बेटा आराध्य सोमवार को नहाते समय गर्म पानी से झुलस गया था। उसके पैर में चोट आने पर परिजन उसे उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अमित हार्डिया अपनी मां गंगाबाई और भाई सुमित के साथ अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान सुमित की पत्नी बरखा का भाई और शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया भी भांजे का हाल जानने पहुंचा।

बच्चे की देखभाल की नसीहत पर भड़का विवाद
अमित हार्डिया के मुताबिक- उन्होंने आराध्य की मां बरखा को बच्चे का ध्यान रखने की बात कही थी। इसी बात को लेकर लोकेश नाराज हो गया। उसने अमित से सवाल किया कि उसने उसकी बहन को ऐसा क्यों कहा?

देखते-ही-देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और आरोप है कि लोकेश ने अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने लात-घूंसों से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के फुटेज भी पुलिस को सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है।

एफआईआर के बाद ठिकाने बदलता रहा आरोपी
फरियादी अमित हार्डिया की शिकायत पर टीआई यशवंत बड़ौले ने मंगलवार देर रात ही केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक- लोकेश पूछताछ से बचने के लिए देवास में अपनी बुआ के घर चला गया था।

बुधवार सुबह उसकी लोकेशन हीरा नगर क्षेत्र में मिली। खुफिया सेल से सूचना मिली कि वह कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे के घर पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम ने निगरानी रखी और घर के बाहर से उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने दिखाई तेजी, की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए राजेंद्र नगर पुलिस ने लोकेश के खिलाफ मारपीट और धमकी के मामले में कार्रवाई की। डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार- घटना मंगलवार दोपहर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।

उसे एसीपी निधि सक्सेना की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। शहर कांग्रेस प्रवक्ता जैसे राजनीतिक पद पर रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ अपने ही रिश्तेदार से अस्पताल में मारपीट का मामला दर्ज होना राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई का केंद्र आरोपी की राजनीतिक पहचान नहीं, बल्कि अस्पताल में हुई घटना, फरियादी की शिकायत और उपलब्ध कराए गए फुटेज हैं।

संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

3 minutes ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

3 minutes ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

31 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

37 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

42 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!