कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में: मालिक लगा रहा चक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

जब्ती का आधार नहीं बताया, न वाहन लौटाया; न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी से सात दिन में मांगा जवाब, आदेश के पालन पर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां न्यायालय के आदेश के बावजूद एक बस आठ दिन से थाने में खड़ी है और उसका मालिक उसे छुड़ाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है।
बस मालिक पवन जायसवाल का आरोप है कि पुलिस ने न तो वाहन जब्त करने का स्पष्ट कानूनी आधार बताया और न ही न्यायालय के निर्देश के बाद उसे वापस किया।
मामला न्यायालय पहुंचा तो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा और वाहन उसके स्वामी की अभिरक्षा में सौंपने के निर्देश दिए।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नेहा उपाध्याय ने 7 नवंबर 2026 को पुलिस थाना बरोठा, जिला देवास के थाना प्रभारी को पत्र जारी किया था। इसमें उल्लेख किया गया कि आवेदक पवन जायसवाल के स्वामित्व का वाहन बिना किसी वैध कारण के थाने में रखा गया है।
पुलिस के प्रतिवेदन में लिखित शिकायत के आधार पर बस थाने में रखने और आरटीओ से जांच कराने की बात कही गई, लेकिन इसके बाद वाहन के संबंध में आगे की कार्रवाई नहीं किए जाने का भी उल्लेख सामने आया।
न्यायालय ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि बस उसके स्वामी की अभिरक्षा में सौंपी जाए, साथ ही सात दिन के भीतर संबंधित न्यायालय में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। इसके बावजूद बस मालिक का कहना है कि वाहन अब तक पुलिस के कब्जे में है। ऐसे में न्यायालय के आदेश के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दो थानों में खड़ी हैं बसें, मालिकाना हक पर भी भ्रम
बस मालिक पवन जायसवाल ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि उनकी एक बस कांटा फोड़ पुलिस थाने और दूसरी बस डबल चौकी पुलिस थाने में खड़ी करवा रखी है। उनका आरोप है कि मीडिया में भी बस को राहुल जायसवाल का वाहन बताकर खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जबकि संबंधित बस का वास्तविक स्वामित्व उनके नाम पर है। इससे वाहन के मालिकाना हक को लेकर भी भ्रम की स्थिति बन रही है।
आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर है। यदि बस को जब्त किया गया है तो उसका विधिक आधार और संबंधित दस्तावेज सामने क्यों नहीं रखे जा रहे?
जब न्यायालय ने वाहन स्वामी को अभिरक्षा सौंपने के निर्देश दिए हैं तो उनका पालन अब तक क्यों नहीं हुआ?
थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद भी वाहन मालिक को राहत नहीं मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली और न्यायालयीन आदेशों के अनुपालन पर सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!