खबर
Top News

हनीट्रैप का जाल कितना बड़ा: स्पाई कैमरा, 9 मोबाइल और डिजिटल सबूत कर सकते हैं कई सफेदपोशों का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
हनीट्रैप का जाल कितना बड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिल्डर और शराब कारोबारी चिंटू उर्फ हितेंद्र सिंह ठाकुर को ब्लैकमेल करने के मामले में हुई गिरफ्तारियों ने एक बड़े और संगठित हनीट्रैप नेटवर्क की आशंका को जन्म दे दिया है।

क्राइम ब्रांच की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे गिरोह के तार केवल ब्लैकमेलिंग तक सीमित नहीं बल्कि प्रभावशाली लोगों को फंसाकर करोड़ों की उगाही के संगठित खेल तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

कल कोर्ट को जांच एजेंसी ने बताया मुख्य आरोपी रेशू चौधरी और चर्चित हनीट्रैप की आरोपी रह चुकी श्वेता जैन के कब्जे से नौ मोबाइल फोन, एक स्पाई कैमरा, पावर बैंक, 32 जीबी मेमोरी कार्ड और दो पेन ड्राइव जब्त की गई हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डेटा मामले की दिशा तय कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों को प्रारंभिक पड़ताल में कई ऐसे डिजिटल संकेत मिले हैं, जिनसे आशंका मजबूत हुई है गिरोह लंबे समय से सुनियोजित काम कर रहा था।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं किन लोगों को निशाना बनाया गया, किस प्रकार संपर्क स्थापित किए गए और कथित ब्लैकमेलिंग का तंत्र कैसे संचालित किया गया।

हिस्ट्री ऑफ कॉल रिकॉर्ड होंगे महत्वपूर्ण
जांच एजेंसियों का फोकस केवल एक शिकायतकर्ता तक सीमित नहीं है। मोबाइल डेटा, चैट हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्ड, फोटो और वीडियो की गहन पड़ताल की जा रही है।

इनमें अन्य पीड़ितों या प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम सामने आते हैं तो मामला प्रदेश के सबसे चर्चित ब्लैकमेलिंग प्रकरणों में शामिल हो सकता है।

क्राइम ब्रांच का मानना है फॉरेंसिक रिपोर्ट, डेटा रिकवरी और बैंकिंग लेन-देन की जांच से कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इसी कारण जांच एजेंसी कुछ आरोपियों से अतिरिक्त पूछताछ और रिमांड की तैयारी भी कर रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह केवल ब्लैकमेलिंग केस है या वर्षों से सक्रिय कोई ऐसा नेटवर्क काम कर रहा था, जिसने रसूखदार लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों की उगाही का समानांतर तंत्र खड़ा कर लिया था?

जैसे-जैसे जांच बढ़ेगी वैसे-वैसे होगा खुलासा
गिरफ्तार शराब तस्कर अलका दीक्षित, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित, हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा और जयदीप जांच के दायरे में है। आरोपियों की ओर से जमानत के प्रयास शुरू हो गए हैं, लेकिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने अदालत में स्पष्ट किया जांच अभी शुरुआती चरण में है और कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आना बाकी हैं।

सबसे अधिक चर्चा उस स्पाई कैमरे और डिजिटल स्टोरेज डिवाइसों को लेकर है जो रेशू चौधरी से बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ खंगाल रहे हैं इन उपकरणों में रिकॉर्ड सामग्री कितनी पुरानी है, उसे किन-किन माध्यमों से साझा किया गया और डेटा हटाने की कोशिश भी की गई थी। रिकवरी से कई नए नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 4 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 4 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 4 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 4 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 5 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 5 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 6 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 6 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 6 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 7 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 7 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!