लोन के नाम कैसे दिया झांसा: डॉक्टर से ठग ली इतनी राशि; पुलिस की जांच में हुआ यह खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्टेट साइबर पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर 28 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाली एक महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया है। स्टेट साइबर सेल के टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि डॉ. अनीश कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि “लोन सारथी” नाम की कंपनी से रितिका सेठी निवासी दिल्ली ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी महिला ने कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने का लालच दिया और प्रोसेसिंग फीस, रिफंड तथा वेरिफिकेशन के नाम पर अलग-अलग किश्तों में करीब 28 लाख 68 हजार रुपए अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रितिका सेठी मूल रूप से हरिद्वार की रहने वाली है और वर्तमान में दिल्ली में रह रही थी। उस पर मुंबई में भी मारिया नाम की महिला से इसी तरह 12 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है।
इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। वहीं चेन्नई में भी उसने हाल ही में इसी प्रकार की धोखाधड़ी की थी, हालांकि वहां अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
कैश पेमेंट के लालच में इंदौर पहुंची आरोपी
पुलिस के मुताबिक, रितिका अलग-अलग मोबाइल नंबरों से डॉ. अनीश के संपर्क में थी। शिकायतकर्ता ने उसे कैश पेमेंट देने और आने-जाने का खर्च उठाने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी फ्लाइट से इंदौर पहुंची और एक कैफे में मिलने आई।
इसी दौरान पहले से घेराबंदी कर बैठी पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस ठगी के नेटवर्क में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेक्सस की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!