खबर
Top News

कब तक गोपाल की वेणु बजेगी: पंजाब क्यों, नटराजन को एमपी में ही सक्रिय करना था न

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 1:27 pm
शेयर करें:
कब तक गोपाल की वेणु बजेगी

पसंद की नेता के राजनीतिक हश्र के बाद अब संभल जाएं राहुल गांधी

अपने गिरेबां में झांकें कांग्रेस सुप्रीमो केसी वेणुगोपाल को लेकर पार्टी में जबरदस्त गुस्सा

राज्यसभा चुनाव में पार्टी की शर्मनाक स्थिति के लिए अब ‘भस्मासुर’ की शुरू हुई तलाश

आखिरी उम्मीद भी हुई ध्वस्त, अब हाई कोर्ट का आसरा, तुरंत राहत की दूर तक कोई आस नहीं

नटराजन को कांग्रेस ने ही दे दिया ‘वनवास’, पंजाब प्रभारी की जगह एमपी में देना थी अहम जिम्मेदारी

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं की भूमिका संदिग्ध, भाजपा से मिलीभगत के संकेत

मीनाक्षी के साथ ही राजनीतिक शिष्टाचार व नेतृत्व के बड़प्पन की भी हुई हार, गलत परिपाटी की नींव डली

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आखिर कांग्रेस में कब तक ‘गोपाल’ की ‘वेणु’ बजती रहेगी और कब तक पार्टी उनकी धुन पर ‘डोलती’ रहेगी? ये यक्ष प्रश्न कांग्रेस में आलाकमान के ‘आंख-कान-नाक’ बने पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की पार्टी में भूमिका को लेकर खड़ा हुआ है।

निमित्त बना है- मध्य प्रदेश का राज्यसभा चुनाव। इस चुनाव ने निष्ठावान कांग्रेसी के अंतर्मन को झकझोर दिया है। तयशुदा जीत का पराजय में यूं बदल जाना औसत कांग्रेसी स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

मीनाक्षी नटराजन को लेकर पार्टी में जो शर्मनाक हालात बने उसका जिम्मेदार अब पार्टी के अंदर ही तलाशना शुरू हो गया है। पार्टी में ये बात जोर-शोर से मुखर है कि अपने ही बड़े नेताओं ने सत्तारूढ़ दल से मिलकर नटराजन की हार की ये पटकथा लिखी है।

पार्टी से ये मांग भी जोर पकड़ रही है कि अपनी पसंद की नेता का हश्र देखने के बाद अब राहुल गांधी को संभल जाना चाहिए। अपने ‘इर्द-गिर्द’ के नेताओं पर अब उन्हें आंख मूंदकर भरोसा छोड़ना होगा अन्यथा कांग्रेस हर मोर्चे पर यूं ही शर्मसार होती रहेगी।

प्रश्नचिह्न तो आलाकमान के उस फैसले पर भी खड़ा हुआ है, जिसमें नटराजन को मध्य प्रदेश में ही अहम जिम्मेदारी के साथ सक्रिय करने के बजाय पंजाब रवाना किया गया। कांग्रेस के जमीनी नेता-कार्यकर्ताओं का कहना है कि नटराजन के पक्ष में राज्य में सहानुभूति थी। उनकी राज्य के दौर के साथ एमपी में ही भूमिका तय करना थी।

राज्यसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद अब कांग्रेस में ‘अपने ही गिरेबां’ में झांकने की मांग बलवती हो रही है। बोला जा रहा है कि आखिर कब तक हम अपनी पराजय के लिए भाजपा पर दोषारोपण करते रहेंगे?

कमलदल के तो ‘पाप’ हैं ही, लेकिन दूसरे के पाप गिनाने से हमारे स्वयं के ‘पाप’ कम नहीं होंगे। पार्टी में ये गुस्सा चौतरफा फैला हुआ है। फिलहाल सतह पर नजर नहीं आ रहा, लेकिन हर दूसरा कांग्रेसी अब ये ही बोलता नजर आ रहा है कि हमें अपने ही दल के अंदर के भस्मासुर तलाशने होंगे, जो पद-प्रतिष्ठा से लबालब होने के बाद अपने ही दल को खत्म करने पर आमादा हैं।

नटराजन के मसले पर सुप्रीम कोर्ट से मिली हार के बाद इस आक्रोश ने गति पकड़ ली है। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व भले ही दिल्ली में विरोधस्वरूप सत्ता के खिलाफ बैरिकेड्स लांघ रहा है, लेकिन जमीन पर कार्यकर्ता अपने ही दल में सुधार की जरूरत महसूस कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस की आखिरी उम्मीद थी, लेकिन वहां से स्पष्ट कर दिया गया कि ये उसके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। इसके लिए हाई कोर्ट की चौखट पर दस्तक दीजिए।

खुलासा फर्स्ट ने कल ही आगाह कर दिया था कि मामला अब अदालती अदावत में उलझ गया है और सर्वविदित है कि कोर्ट में ऐसे मामलों में वक्त कितना लगता है? कोर्ट के निर्णय पर भले ही मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर दिग्विजय सिंह तक सवाल खड़े करें, लेकिन जगहंसाई तो इसी बात की हो रही है कि आखिर कांग्रेस सुधरेगी कब?

नतीजतन अब कांग्रेस से ही सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कब तक राज्यों में हरीश चौधरी जैसे नेता ‘सर्वेश्वर’ और केंद्रीय स्तर पर केसी वेणुगोपाल ही ‘पत्थर की लकीर’ बने रहेंगे?

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अब ये देखना ही होगा कि नियुक्ति के बाद से राज्य में आखिर प्रदेश प्रभारी की भूमिका क्या रही? क्या वे उस कार्य को अंजाम दे पाए, जिसके लिए मनोनीत हुए थे? पार्टी उनकी सदारत में संवरी या टूटी-बिगड़ी?

अब अगर उन्हें हटा भी दिया जाए तो क्या होना? उन्हें जो करना था, वे एमपी में भी पंजाब की तर्ज पर कर गुजरे। ‘अर्थ’ के जरिये वे सूबे में भी पार्टी का ‘अनर्थ’ कर ही गुजरे।

अब तो राहुल गांधी के संभलने का वक्त है। अन्यथा ऐसी कई मीनाक्षी नटराजन जैसी नेता पार्टी की मेन स्ट्रीम राजनीति से दूर ही रहेंगी।

एमपी में पार्टी के लिए ज्यादा मुफीद रहतीं मीनाक्षी..!
कांग्रेस के एक बड़े वर्ग का मानना है कि ताजा हालातों के बाद मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए ज्यादा मुफीद रहतीं। बजाय उनको राज्य से पंजाब ‘वनवास’ भेजने के।

पार्टी के एक बड़े धड़े का मानना है कि नटराजन के प्रति न सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र, बल्कि जनसामान्य में भी सहानुभूति पैदा हुई थी।

उनकी सादगी, ईमानदारी, पार्टी के प्रति निष्ठा, ‘बिगड़ैल मध्य प्रदेश कांग्रेस’ के लिए ज्यादा फायदेमंद थी, बनिस्बत पंजाब के।

सूबे में ही उन्हें अहम जिम्मेदारी देकर राज्य के हर हिस्से में उनके अगर दौरे होते तो वे एक ‘निर्दोष महिला’ चेहरे के साथ पार्टी के लिए ज्यादा असरकारक होतीं और भाजपा के लिए मारक साबित होतीं, क्योंकि ये जनसामान्य भी महसूस कर रहा है कि प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के साथ-साथ राजनीतिक शिष्टाचार व सत्तारूढ़ नेतृत्व के बड़प्पन की भी हार हुई है और सूबे में एक गलत परिपाटी की नींव डाली गई।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 4 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 4 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 5 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 5 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 5 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 5 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 5 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 6 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 6 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 6 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 6 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 6 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 6 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 6 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 6 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 6 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 6 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 6 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!