विवाहिता की कैसे चली गई जान: मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पति ने बताया यह कारण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय विवाहिता दीक्षा राजावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति और ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। दीक्षा राजावत अपने पति यतेंद्र सिंह उर्फ यानु राजावत के साथ आमखो पहाड़िया शिवाजी नगर टंकी के पास रहती थी। गंभीर हालत में उसे पति और परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पति यतेंद्र सिंह और ससुराल पक्ष का कहना है कि दीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, वहीं मायके वालों का आरोप है कि दीक्षा को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट होती थी।
मृतका के मामा किशन सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि यतेंद्र सिंह शराब और जुए का आदी है। उनका कहना है कि आरोपी पति जुए में दीक्षा के जेवर तक हार चुका था, जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होता था। परिजनों के अनुसार, दीक्षा मानसिक और आर्थिक दबाव में थी और परिवार की मदद के लिए एक निजी स्कूल में करीब 6 हजार रुपए महीने की नौकरी करती थी।
परिवार ने बताया कि दीक्षा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसकी एक 8 साल की बेटी भी है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति लगातार प्रताड़ित करता था। उन्होंने यह भी कहा कि यतेंद्र सिंह दो दिन पहले ही गुजरात से ग्वालियर लौटा था और उसके आने के बाद ही यह घटना हुई।
मृतका के मामा ने दावा किया कि दीक्षा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि गले पर फांसी जैसे स्पष्ट निशान नहीं थे, जबकि पैर और छाती पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पहले मारपीट की गई और बाद में गला घोंटकर हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!