होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस शुल्क नहीं जोड़ सकेंगे: सरकार ने उल्लंघन पर दी कार्रवाई की चेतावनी; यह है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अब होटल और रेस्टोरेंट ग्राहकों से बिल में ‘गैस शुल्क’ या किसी भी नाम से अतिरिक्त रकम नहीं वसूल सकेंगे। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भोजन की तय कीमत के अलावा केवल सरकारी कर ही जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क लेना नियमों के खिलाफ माना जाएगा।
अलग से जोड़ना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन
सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने कहा है कि होटल-रेस्टोरेंट अपनी सभी लागत- जैसे गैस, बिजली या अन्य संचालन खर्च-पहले से ही मेन्यू में शामिल करें। बाद में बिल में अलग से जोड़ना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है।
बेंगलुरु के एक कैफे का मामला सामने आया
दरअसल, हाल ही में बेंगलुरु के एक कैफे का मामला सामने आया था, जहां नींबू पानी के बिल पर 5 प्रतिशत ‘गैस संकट शुल्क’ वसूला गया। ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड मंगाए थे, जिनकी कीमत 358 रुपए थी। कैफे ने पहले 17.90 रुपए की छूट दिखाई, फिर कर के साथ 17.01 रुपए का अतिरिक्त ‘गैस संकट शुल्क’ जोड़ दिया, जिससे कुल बिल 374 रुपए हो गया।
‘सेवा शुल्क’ पर लगी रोक दरकिनार
जांच में यह भी सामने आया कि कई होटल और रेस्टोरेंट ‘सेवा शुल्क’ पर लगी रोक को दरकिनार करने के लिए नए नामों से ग्राहकों से पैसे वसूल रहे हैं। सीसीपीए ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा है कि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा शुल्क दिखे तो क्या करें?
अगर किसी बिल में गैस शुल्क, ईंधन शुल्क या अन्य कोई अतिरिक्त राशि जोड़ी गई हो, तो ग्राहक सबसे पहले रेस्टोरेंट प्रबंधन से उसे हटाने के लिए कहें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर कॉल करें, मोबाइल एप के जरिए शिकायत दर्ज करें, ई-जाग्रति पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें, जिला कलेक्टर या सीसीपीए को शिकायत भेजें
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!