खबर
Top News

70 हजार का होटल बिल: 40 हजार के लिए रिश्तेदारों के चक्कर; रिश्तों और कर्ज के जाल में उलझी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी का दर्दनाक अंत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 3:53 pm
शेयर करें:
70 हजार का होटल बिल

कभी नौकरी तो कभी कारोबार की योजना, आखिर अपनों से भी नहीं मिली आर्थिक मदद… होटल की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत के पीछे कई सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक तरफ होटल का बढ़ता बिल, दूसरी तरफ लोगों का कर्ज और तीसरी तरफ परिवार से टूटते रिश्ते। जिंदगी के इन तीन मोर्चों पर जूझ रहे 46 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार यादव के आखिरी दिन बेहद मुश्किलों में गुजरे।

जिस व्यक्ति के पिता लोकायुक्त विभाग में डीएसपी रह चुके थे और भाई पुलिस विभाग में सबइंस्पेक्टर है, वह इंदौर के एक होटल में 40 हजार रुपए की मदद के लिए रिश्तेदारों के चक्कर लगा रहा था। होटल का बकाया 70 हजार रुपए पार कर चुका था।

दो दिन पहले चचेरे भाई से भी 40 हजार रुपए मांगे, लेकिन मदद नहीं मिली। बुधवार रात साथ रह रही महिला और आठ साल की बेटी होटल छोड़कर कोलकाता रवाना हुईं तो राजकुमार देर रात तक परिचितों और रिश्तेदारों को फोन लगाते रहे। इसके कुछ घंटे बाद होटल के पीछे प्लॉट में वह गंभीर घायल अवस्था में मिले। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल में हुई इस घटना ने राजकुमार की जिंदगी से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार के आरोप, महिला के बयान, होटल संचालक की जानकारी और आर्थिक लेनदेन की बातें सामने आने के बाद अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

2007 में एयरपोर्ट पर मुलाकात, फिर दो शादियों के बीच उलझा रिश्ता... पुलिस पूछताछ में सरवरी बेगम ने बताया उनकी राजकुमार से पहली मुलाकात वर्ष 2007 में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों ने 29 दिसंबर 2007 को शादी कर ली।

सरवरी के मुताबिक इससे पहले 18 मार्च 2002 को कोलकाता में उनकी शादी हुई थी। पहले पति से एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने पहले पति की नशे की आदतों से परेशान होकर अलग होने की बात भी पुलिस को बताई। दूसरी ओर राजकुमार ने वर्ष 2010 में प्रीति यादव से परिवार की सहमति से शादी की थी।

कुछ समय तक दोनों भोपाल में साथ रहे। बाद में पारिवारिक विरोध के चलते राजकुमार और प्रीति के बीच दूरियां बढ़ गईं। राजकुमार सरवरी के साथ रहने लगे, जबकि प्रीति अपने परिजन के साथ रहने लगीं। परिवार का आरोप है कि इसी रिश्ते के बाद राजकुमार उनसे दूर होते चले गए।

नौकरी छोड़ने और कारोबार शुरू करने की बात कहकर इंदौर आए... सरवरी ने पुलिस को बताया कि राजकुमार नौकरी छोड़कर कारोबार करना चाहते थे। उनकी रेस्टोरेंट खोलने की योजना थी। इसी सिलसिले में वह सरवरी और बेटी को कोलकाता से इंदौर लेकर आए थे।

दिसंबर 2025 में सरवरी के पिता की मौत के बाद से दोनों अलग-अलग होटलों और किराए के मकानों में रह रहे थे। सरवरी के मुताबिक अगस्त में वह बेटी को होस्टल से लेकर आई थीं। पहले खंडवा नाका क्षेत्र में ठहरे। यहां राजकुमार के परिजन के आने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उन्हें वहां से जाना पड़ा और त्रिवेणा होटल में ठिकाना बनाया।

पांच लाख का भुगतान अटका, पिता ने भी मदद से किया इनकार
राजकुमार के आर्थिक लेनदेन में भोपाल के यश श्रीवास्तव का नाम भी सामने आया है। सरवरी ने पुलिस को बताया जमीन के बदले यश से करीब पांच लाख रुपए मिलना थे, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। होटल संचालक रजत साहू ने भी यश से फोन पर बात की थी।

रजत के मुताबिक यश का कहना था कि राजकुमार को होटल का भुगतान करना है, लेकिन प्रीति यादव पैसे देने को तैयार नहीं हैं। यश ने पूरी रकम राजकुमार को देने के बजाय केवल उनके रहने और खाने के इंतजाम लायक पैसे देने की बात कही थी।

इसके बाद होटल संचालक ने राजकुमार के पिता शिवसिंह यादव से संपर्क किया। रजत के अनुसार पिता ने राजकुमार से कोई संबंध नहीं होने की बात कहते हुए आर्थिक मदद करने से इनकार कर दिया। परिजन और होटल संचालक के मुताबिक राजकुमार पर अन्य लोगों का भी कर्ज था। कोलकाता में सरवरी के रिश्तेदारों से लाखों रुपए उधार लेने की बात भी सामने आई, जिसकी वहां शिकायत होने की जानकारी मिली है।

मौत से दो दिन पहले चचेरे भाई से मांगे थे 40 हजार
राजकुमार की मौत से दो दिन पहले का घटनाक्रम भी इस मामले में अहम है। वह इंदौर में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर पहुंचे थे। होटल का बिल बढ़ने की बात बताते हुए उन्होंने 40 हजार रुपए मांगे थे। राजकुमार ने यह भी बताया था कि होटल संचालक ने बकाया चुकाने के लिए होटल में काम करने का विकल्प दिया है।

चचेरे भाई ने पिता से बात की, लेकिन वहां से भी मदद नहीं मिली। इसके बाद राजकुमार बिना पैसे लिए होटल लौट गए। परिवार का आरोप है कि सरवरी के संपर्क में आने के बाद से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई और वह लाखों रुपए खर्च कर चुके थे। रिश्ते को लेकर परिवार से विवाद बढ़ा तो उन्होंने अपनों से भी दूरी बना ली।

आखिरी रात के फोन और छत से गिरने की परिस्थितियों पर जांच
फिलहाल लसूड़िया पुलिस राजकुमार की मौत के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान, परिवार के आरोप और सरवरी के कथनों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राजकुमार पर कुल कितना कर्ज था, यश श्रीवास्तव से पांच लाख रुपए के भुगतान का विवाद क्या था और उनके आर्थिक लेनदेन में किन लोगों की भूमिका थी।

साथ ही यह भी कि होटल की छत से गिरने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। परिवार, होटल प्रबंधन और सरवरी के बयानों में सामने आए अलग-अलग पहलुओं का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल राजकुमार की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

30 minutes ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

38 minutes ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

43 minutes ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 1 hour ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 2 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!