कार रेंटल के नाम पर तीन दिन तक बंधक: युवक का अपहरण कर पिता से वसूले 49 हजार, दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
शहर में कार किराये पर लेने का विवाद कथित तौर पर कानून हाथ में लेने तक पहुंच गया। कार रेंटल कंपनी के संचालक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन का हिसाब मांगने के बजाय अपने साथी के साथ मिलकर ग्राहक का अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवक को तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ मारपीट की गई और परिजनों पर रुपये देने का दबाव बनाया गया। आखिरकार पिता से 49 हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा गया।
शिकायत सामने आने पर संयोगितागंज पुलिस ने अपहरण, बंधक बनाकर वसूली और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मित्र की शादी में शामिल होने आया था इंदौर- पुलिस के मुताबिक फरियादी अंश सुडौले, निवासी ललितपुर (उत्तर प्रदेश), 19 जून को अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने इंदौर आया था। शहर में घूमने के लिए उसने निपानिया स्थित एक कार रेंटल कंपनी से दो हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कार किराये पर ली थी। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तय समय पर कंपनी को वापस नहीं लौट सका।
इसी विवाद के बाद मामला आपराधिक मोड़ ले गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कार रेंटल कंपनी के संचालक रोहित यदुवंशी ने जीपीएस की मदद से कार की लोकेशन ट्रेस की और अपने साथी कासिम के साथ अंश तक पहुंच गया। आरोप है कि दोनों उसे जबरन अपने साथ ले गए और तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और वाहन के नुकसान व अन्य खर्चों के नाम पर 95 हजार रुपये की मांग की गई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उससे कहा गया कि जब तक पूरी रकम नहीं मिलेगी, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इधर, युवक के अचानक संपर्क से बाहर होने पर उसके परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों से भी फोन पर संपर्क कर रुपये देने का दबाव बनाया गया।
आखिरकार युवक के पिता ने 49 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपियों तक पहुंचाए। रकम मिलने के बाद युवक को छोड़ा गया। घर लौटने के बाद उसने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
दो अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने पड़े
मामले में एक और गंभीर पहलू यह रहा कि पीड़ित को शिकायत दर्ज कराने के लिए दो अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने पड़े। अधिकार क्षेत्र को लेकर प्रारंभिक स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी रही, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। बाद में मामला संयोगितागंज थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।
दोनों आरोपियों को धर दबोचा
थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अपहरण, बंधक बनाकर रखने, मारपीट और जबरन रुपये वसूलने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। इसी आधार पर रोहित यदुवंशी और उसके साथी कासिम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं तथा युवक को किन-किन स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया।
दो अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने पड़े
मामले में एक और गंभीर पहलू यह रहा कि पीड़ित को शिकायत दर्ज कराने के लिए दो अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने पड़े। अधिकार क्षेत्र को लेकर प्रारंभिक स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी रही, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। बाद में मामला संयोगितागंज थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।
दोनों आरोपियों को धर दबोचा
थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अपहरण, बंधक बनाकर रखने, मारपीट और जबरन रुपये वसूलने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। इसी आधार पर रोहित यदुवंशी और उसके साथी कासिम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं तथा युवक को किन-किन स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!