खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 12:26 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय किसान की मौत हो गई।

चमेली देवी कॉलेज के पास बायपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दतोड़ा निवासी सुमित (28) पुत्र मुकेश राजपूत के रूप में हुई है। सुमित किसान थे।

पत्नी और डेढ़ माह की बेटी से मिलकर लौट रहे थे
पुलिस के मुताबिक, सुमित रालामंडल स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां पत्नी और करीब डेढ़ माह की बेटी से मिलने के बाद वे रात करीब 11 बजे बाइक से अपने गांव दतोड़ा लौट रहे थे।

चमेली देवी कॉलेज के पास ब्रिज पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

अंधेरे में नहीं दिखी ट्रॉली
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना पर्याप्त संकेतक लाइट या इंडिकेटर के खड़ी थी।

अंधेरा होने के कारण सुमित को यह दिखाई नहीं दी और बाइक सीधे ट्रॉली से जा भिड़ी।

हादसे के बाद राहगीरों ने घायल सुमित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो साल पहले हुई थी शादी
परिजनों के मुताबिक, सुमित की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।

परिवार में माता-पिता और छोटा भाई भी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक की तलाश
तेजाजी नगर पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

अब ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन खड़े करने के तरीके समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

1 minute ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

3 minutes ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

31 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

34 minutes ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

about 1 hour ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

about 1 hour ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

about 1 hour ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

about 1 hour ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

about 1 hour ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

about 1 hour ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

about 1 hour ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

about 2 hours ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 2 hours ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 2 hours ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 2 hours ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 20 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!