भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह गरोठ के पास एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी।
तीन युवकों की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुए चारों युवक हरियाणा के गुड़गांव से राजस्थान के बांसवाड़ा के पास स्थित पर्यटन स्थल चाचाकोटा जा रहे थे।
ट्रक एक्सप्रेसवे पर चढ़ा, पीछे से आ गई कार
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह गरोठ के एंट्री गेट से एक ट्रक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ट्रक में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
तीन युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
हादसे में कार सवार अरविंद पुत्र रोशनलाल निवासी सिकंदरपुर, गुड़गांव, बिंदर पुत्र जगतसिंह निवासी नाथूपुर, गुड़गांव और कैलाश निवासी अलवर (राजस्थान) की मौत हो गई। वहीं विजेंदर पुत्र हरपाल निवासी नाथूपुर, गुड़गांव घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
बारिश और ट्रक की बंद लाइट बनी हादसे की वजह?
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। घायल विजेंदर ने बताया कि ट्रक जब एक्सप्रेसवे पर चढ़ा, तब उसके पीछे की लाइट बंद थी।
उसके मुताबिक, बारिश भी हो रही थी, जिसके कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उससे टकरा गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
चाचाकोटा घूमने निकले थे चारों युवक
बताया जा रहा है कि चारों युवक गुड़गांव से राजस्थान के बांसवाड़ा के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चाचाकोटा घूमने जा रहे थे। सफर के दौरान गरोठ के पास हुए इस हादसे ने उनकी यात्रा को दर्दनाक हादसे में बदल दिया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों के बीच एक बार फिर वाहनों की सुरक्षा, तेज रफ्तार और एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने वाले वाहनों की विजिबिलिटी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!