मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन: लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/ इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं लेखक डॉ. एके द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान : समग्र वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ का विमोचन किया।
पुस्तक का अवलोकन कर एनीमिया जैसे महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य विषय पर डॉ. द्विवेदी के लेखन एवं जागरूकता संबंधी प्रयास की सराहना की। सह-लेखक डॉ. अथर्व द्विवेदी मौजूद रहे।
डॉ. ए.के. द्विवेदी लंबे समय से एनीमिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों, हीमोग्लोबिन जांच, पोषण जागरूकता कार्यक्रमों और व्याख्यानों से कार्य कर रहे हैं।
उनका प्रयास है एनीमिया को केवल हीमोग्लोबिन की कमी के रूप में न देखा जाए, बल्कि कारणों की पहचान और समय पर चिकित्सकीय जांच को भी महत्व दिया जाए। पहचान होने पर केवल हीमोग्लोबिन का स्तर देखना पर्याप्त नहीं। रोगी की आयु, स्वास्थ्य स्थिति, पोषण, रक्तस्राव, दीर्घकालिक बीमारियों तथा अन्य चिकित्सकीय कारणों का समुचित मूल्यांकन आवश्यक है।
एनीमिया केवल आयरन की कमी नहीं... पुस्तक में एनीमिया के कारण और प्रकारों को व्यापक दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास किया गया है। आयरन की कमी एनीमिया का एक प्रमुख कारण है, लेकिन हर एनीमिया आयरन की कमी से नहीं होता।
रक्तस्राव, पोषण संबंधी कमियां, विटामिन की कमी, दीर्घकालिक संक्रमण एवं सूजन, किडनी की बीमारी, लिवर की गंभीर बीमारी, कैंसर तथा अस्थिमज्जा से जुड़े विकार भी एनीमिया के कारण या उससे संबंधित हो सकते हैं इसलिए एनीमिया के प्रत्येक रोगी में उसके मूल कारण की पहचान महत्वपूर्ण है।
डॉ. द्विवेदी के अनुसार रोकथाम और नियंत्रण के लिए केवल आयरन या किसी एक उपचार पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। समय पर जांच, सही निदान, मूल कारण की पहचान, संतुलित पोषण, मूल रोग का उचित उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता—इन सभी पहलुओं को साथ लेकर चलना आवश्यक है।
पुस्तक लिखने का उद्देश्य एनीमिया से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी को सरल भाषा में विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन तक पहुंचाना तथा एनीमिया की समय पर पहचान और उचित चिकित्सकीय परामर्श के प्रति जागरूक करना है।
एनीमिया की पहचान केवल रक्त की कमी के रूप में नहीं, बल्कि उसके मूल कारण को समझने के अवसर के रूप में की जानी चाहिए। समय पर जांच, सही निदान और उचित चिकित्सा से एनीमिया से जुड़ी जटिलताओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।
कैंसर और दीर्घकालिक रोगों में एनीमिया पर विशेष फोकस... पुस्तक में कैंसर से संबंधित एनीमिया, कैंसर के उपचार के दौरान रक्त संबंधी परिवर्तन तथा कीमो एवं रेडियोथेरेपी के संदर्भ में चर्चा की गई है साथ ही क्रॉनिक किडनी डिजीज, लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर दीर्घकालिक बीमारियों में एनीमिया से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया गया है।
प्रमुख रूप से अप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया, आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया, विटामिन की कमी से होने वाला एनीमिया, दीर्घकालिक रोगों में एनीमिया तथा कैंसर एवं उसके उपचार से संबंधित रक्त संबंधी परिवर्तनों को शामिल किया गया है। एनीमिया को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान, पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागरूकता के व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करने का प्रयास है।
सह-लेखकों का महत्वपूर्ण योगदान... पुस्तक में विभिन्न चिकित्सा विषयों से जुड़े विशेषज्ञों का योगदान भी है। सह-लेखकों में डॉ. वैभव चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष, मनोचिकित्सा विभाग, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर, डॉ. कनक चतुर्वेदी, एमडी बायोकेमिस्ट्री तथा डॉ. अथर्व द्विवेदी, एमबीबीएस शामिल हैं।
संबंधित समाचार

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!