पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव: पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
शहर के गुना बायपास रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुल के नीचे नाले में 28 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान विवेकानंद कॉलोनी निवासी शिवम शर्मा के रूप में हुई है।
पास ही बरामद हुई बाइक
वह एक निजी सोलर कंपनी में नौकरी करते थे। शव के पास ही उनकी बाइक भी बरामद हुई है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार शाम घर से निकले थे शिवम, रातभर नहीं लौटे
परिजनों के मुताबिक, शिवम गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस शिवम की गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को गुना बायपास की थीम रोड पर श्रीराम धर्म कांटे के पास पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली।
पहचान के बाद परिजनों को दी सूचना
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव के पास ही एक बाइक बरामद हुई।
मृतक की पहचान शिवम शर्मा के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
बेटे की मौत की खबर मिलने पर पिता सुरेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। बेटे का शव देखकर वह बेसुध हो गए।
इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।
पिता ने जताई हत्या कर शव फेंकने की आशंका
शिवम के पिता सुरेश शर्मा ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया है।
शिवम की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिवम की मौत सड़क हादसे में हुई, वह नाले में दुर्घटनावश गिरे या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!